{"_id":"6193f809260db36f6a486349","slug":"did-not-get-uniform-allowance-neither-sweater-nor-shoes-skinny-children-fatehabad-news-hsr617039366","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला वर्दी भत्ता, न स्वेटर न जूते-जुराब ठिठुरे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला वर्दी भत्ता, न स्वेटर न जूते-जुराब ठिठुरे बच्चे
विज्ञापन
खंड फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में बिना वर्दी पढ़ते हुए विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की लेटलतीफी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। सर्दी शुरू होने व आधे से ज्यादा सत्र बीतने के बावजूद भी विद्यार्थियों को वर्दी राशि नहीं मिली है। जिले के 91 फीसदी विद्यार्थियों के बैंक खातों की वेरिफिकेशन होने के बावजूद वर्दी राशि नहीं आई है। विद्यार्थी बिना वर्दी आने के साथ-साथ गर्म वस्त्रों के स्कूल आने को मजबूर हो रहे हैं। इससे उनके बीमार होनी आशंका बनी हुई है।
शिक्षा विभाग वर्दी खरीदने के लिए कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को 800 रुपये और कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये राशि देता है। यह राशि विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो 1 लाख 24 हजार 525 विद्यार्थियों में से 1 लाख 13 हजार 282 विद्यार्थियों के खातों की वेरिफिकेशन भी हो चुकी है। बावजूद इसके बाद विद्यार्थियों के खाते में शिक्षा विभाग निदेशालय ने राशि नहीं डाली है। (संवाद)
इस प्रकार मिलती है राशि
कक्षा राशि
पहली से पांचवीं 800 रुपये
छठी से आठवीं 1000 रुपये
स्कूल खुले तो बिना वर्दी आ रहे, कई के पास गर्म वस्त्र भी नहीं
कोरोना के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहे। करीब दो माह से ज्यादा समय स्कूल खुले को हो चुका है। गांव बनावाली सोत्तर के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया तो यहां पर विद्यार्थी बिना वर्दी मिले, बताया गया कि अधिकतर विद्यार्थी राशि न मिलने के कारण बिना वर्दी ही आ रहे हैं। अब कई ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके पास गर्म वस्त्र भी नहीं है। फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में भी ये ही हालात देखने को मिले।
विज्ञापन
जानिए प्रदेश में कितने फीसदी खातों की हुई वेरिफिकेशन
जिले छात्र खाते वेरिफिकेशन
अंबाला 88491 81351
भिवानी 122084 105551
चरखीदादरी 43558 36593
फरीदाबाद 139527 100418
फतेहाबाद 124525 113282
गुरूग्राम 152292 124619
हिसार 170653 148930
झज्जर 66609 59267
जींद 136599 121529
कैथल 126992 115319
करनाल 151457 129310
कुरूक्षेत्र 93983 82383
महेंद्रगढ़ 69921 59944
नूह 239931 150612
पलवल 129327 83690
पंचकूला 69875 61584
पानीपत ं 117541 97960
सिरसा 156942 139159
सोनीपत 128446 103690
यमुनानगर 112777 101147
रोहतक 72080 61018
रेवाड़ी 73198 61627
राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं मम्मी-पापा
फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीसरी के विद्यार्थी आर्यन का कहना है कि उन्हें अभी तक वर्दी की राशि नहीं मिली है। राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं, इसके बाद मम्मी-पापा वर्दी दिलवा देंगे। छात्र महेश का कहना है कि वर्दी के पैसे आएंगे तब हम स्वेटर लेकर आएंगे। अभी तक पैसे नहीं आए है।
सरकार की बनाई योजनाएं हो रही फेल
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जो योजनाएं बनाई है फेल साबित हो रही है। कारण ये ही है कि योजना का लाभ विद्यार्थियों को समय पर नहीं मिल पा रहा हैं। पहले विद्यार्थियों के पास किताबों के लिए राशि देरी से पहुंची तो अब तक वर्दी की राशि भी विद्यार्थियों को नहीं मिली है। इसलिए अच्छी नीतियां भी बेकार साबित हो रही है।
- देेवेेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा
राशि निदेशालय स्तर पर जारी होगी
वर्दी की राशि निदेशालय स्तर पर जारी की जानी है। इसके बाद विद्यार्थियों के खाते में आनी है। निदेशालय खातों की वेरिफिकेशन कर राशि डालने जा रहा है। जिनके खातों की वेरिफिकेशन नहीं हुई है, इस संबंध में डीडीओ को बताया जा रहा है। राशि डालने का काम निदेशालय स्तर पर होना है।
- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी