{"_id":"5ea1d0b48ebc3e90257692ec","slug":"dialysis-center-finally-started-under-ppp-fatehabad-news-rtk5520834108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार शुरू हुआ पीपीपी के तहत डायलिसिस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार शुरू हुआ पीपीपी के तहत डायलिसिस सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नागरिक अस्पताल में पीपीपी के तहत डायलिसिस सेंटर शुरू हो गया है। अब मरीजों को रोजाना यहां पर डायलिसिस सुविधा का लाभ मिलेगा। नागरिक अस्पताल में आठ बेड के शुरू हुए डायलिसिस सेंटर को दिल्ली का डीसीडीसी किडनी केयर सेंटर चलाएगा। यहां पर कई श्रेणी के लोगों को सुविधा का लाभ निशुल्क मिलेगा। इसका भुगतान सरकार करेगी। इसके अलावा अन्य श्रेणी के लोगों को कम दरों पर डायलिसस की जाएगी।
नागरिक अस्पताल में 24 जनवरी को डायलिसिस सेंटर में तीन मरीजों का ट्रायल लिया था जो कि सफल रहा था लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी न हो पाने के कारण ये शुरू नहीं हो पाया था। वीरवार को कंपनी ने विधिवत रूप से शुरू कर दिया। पहले दिन दो मरीजों का डायलिसिस किया। हालांकि अभी तक मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए अग्रोहा मेडिकल या फिर प्राइवेट सेंटरों पर जाना पड़ रहा था।
बाजार से 50 फीसद रेट पर होगा डायलिसिस
नागरिक अस्पताल में शुरू किए गए पीपीपी के तहत डायलिसिस सेंटर में निगेटिव मरीज को 1013 रुपये तथा पॉजिटिव मरीज को 1143 रुपये चुकाने होंगे। जबकि प्राइवेट सेंटरों पर मरीजों को दो से ढाई हजार रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। यहां पर बाजार से 50 फीसद रेट पर ही मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। अहम बात यह है कि बीपीएल मरीज, आर्थिक रूप से पिछड़े, आयुष्मान से जुड़े और इमरजेंसी केस में डायलिसिस का खर्च सरकार उठाएगी। सरकार कंपनी को इसका भुगतान करेगी।
विज्ञापन
जिला ड्रग स्टोर की बिल्डिंग में बनाया सेंटर
पीपीपी के तहत स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के जिला ड्रग स्टोर की बिल्डिंग में डायलिसिस सेंटर की शुरूआत की है। ड्रग स्टोर के कार्यालय को विभाग ने सीएमओ कार्यालय में शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद पिछले करीब पांच महीने इसमें आठ बेड का डायलिसिस सेंटर शुरू करने का काम चल रहा था। जो कि पूरी तरह से फिटिंग के बाद तैयार हो गया है।
इसलिए पड़ती डायलिसिस की जरूरत
चिकित्सकों के मुताबिक डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि होती है। इसमें रोगी के खून को डायलाइजर द्वारा पंप किया जाता है। इसमें खून साफ करने में तीन से चार घंटे लगते हैं। इसे सप्ताह में दो-तीन बार कराना पड़ता है। इसमें मशीन से रक्त को शुद्ध किया जाता है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है, जब किसी व्यक्ति के वृक्क यानी गुर्दे सही से काम नहीं कर रहे होते हैं। गुर्दे से जुड़े रोगों, लंबे समय से मधुमेह के रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है।
नागरिक अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू कर दिया है। पहले दिन दो मरीजों का किया है। मरीजों को रोजाना यहां पर सुविधा का लाभ मिलेगा। - अजय शर्मा, सेंटर मैनेजर, डीसीडीसी किडनी केयर सेंटर, दिल्ली।