{"_id":"65ae101a4e374136580e5b33","slug":"dial-112-reached-fatehabad-on-information-of-fight-between-mother-and-son-accused-broke-glass-of-the-car-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मां-बेटे के झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112, आरोपियों ने ईंट से गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: मां-बेटे के झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112, आरोपियों ने ईंट से गाड़ी के शीशे तोड़े
Mon, 22 Jan 2024 12:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:20 PM IST
सार
फतेहाबाद में सूचना पर टीम जब कॉलर रानी के मकान के पास पहुंची तो उसने बताया कि उसका लड़का धमकी दे रहा था। टीम ने जब कृष्ण को समझाने का प्रयास किया तो उसने जमीन से ईंट उठाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गांव भूथनकलां में मां-बेटे के झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर ईंट से हमला कर दिया गया। हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया। मामले में सदर पुलिस ने ईएचसी मनजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी गांव भूथनकलां निवासी कृष्ण के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, तोडफ़ोड़ करने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मनजीत सिंह ने बताया कि वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज नियुक्त हूं। डयूटी के दौरान गांव भिरड़ाना के पास मौजूद थे। सूचना मिली कि गांव भूथनकलां निवासी कॉलर रानी को चार-पांच लड़के शराब पीकर धमकी दे रहे है। सूचना पर टीम जब कॉलर रानी के मकान के पास पहुंची तो उसने बताया कि उसका लड़का धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
टीम ने जब कृष्ण को समझाने का प्रयास किया तो उसने जमीन से ईंट उठाकर हमला कर दिया। उसने बचाव में हाथ आगे कर दिया, इसके बाद ईंट हाथ पर लगकर गाड़ी के शीशे पर लग गई और शीशा टूट गया। आरोपी कृष्ण ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन