फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dhiid's Suhana is showing her strength in wrestling

Fatehabad News: राज्यस्तरीय कुश्ती में दम दिखा रही धिड़ की सुहाना

Sun, 10 Aug 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dhiid's Suhana is showing her strength in wrestling
कुश्ती खिलाड़ी सुहाना
फतेहाबाद। राजकीय उच्च विद्यालय बोसवाल के 7वीं कक्षा छात्रा सुहाना (13) कुश्ती में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। गांव धिड़ स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में 5वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाली सुहाना की प्रतिभा को स्कूल ने पहचाना और अभ्यास शुरू करवाया।
विज्ञापन

सुहाना ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद भी हौसले बुलंद रखे हैं। गांव धिड़ स्कूल के इंचार्ज सेवा सिंह ने सुहाना की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सुहाना एक बार राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। जिलास्तर और खंड स्तर पर भी सुहाना दो बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। परिवार में तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर सुहाना है।
विज्ञापन

सुहाना आगे चलकर कुश्ती खेल में और नाम कमाना चाहती है। सुहाना का भाई भी कुश्ती का खिलाड़ी है। बड़ा भाई मनीष 10वीं कक्षा का विद्यार्थी है। पिता कमल और माता भतेरी मजदूरी करते हैं। वहीं दादी चमेली भी पोते की प्रतिभा की कायल है। सुहाना ने बताया कि उनको कुश्ती खेल के प्रति शिक्षक सेवा सिंह और सतीश कुमार सैनी ने प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहाना के अनुसार इनके मार्गदर्शन में ही वह निरंतर अपने खेल कौशल में सुधार कर रही है। वह आने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गांव और स्कूल का नाम रोशन करना उसका लक्ष्य है। स्कूल इंचार्ज सेवा सिंह ने बताया कि अगर जज्बा है तो बच्चे की प्रगति में आर्थिक मजबूरियां कारण नहीं बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed