{"_id":"67aba3d274e02ea2a107b335","slug":"deworming-medicine-given-to-21780-children-in-tohana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-129189-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में 21,780 बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में 21,780 बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा
Wed, 12 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। नागरिक अस्पताल में कृमि नाशक दिवस पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पहले दिन 21,780 बच्चों को दवा खिलाई गई। अब अगला लक्ष्य 25,720 बच्चों को दवा खिलाने का रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले दिन का लक्ष्य 85 प्रतिशत पूरा कर लिया। विभाग द्वारा 18 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 33 आंगनबाड़ी, 29 आशा वर्कर, अर्बन पीएचसी के डॉक्टर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य क्लब के नोडल संदीप कुमार की टीम ने भाग लिया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व स्लम एरिया में बूथ बनाकर दवा खिलाई गई। डॉ. कुणाल ने कहा कि हर मां को अपने बच्चों को यह दवा जरूर खिलानी चाहिए।
फोटो 10 - दवा खिलाने के अभियान की शुरुआत करते डॉ. कुणाल वर्मा। संवाद