फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees welcomed the Nagar Kirtan with flower showers and cheers.

Fatehabad News: नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, जयकारे लगा किया स्वागत

Mon, 17 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Devotees welcomed the Nagar Kirtan with flower showers and cheers.
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर निकाली जा रही शहीदी यात्रा के स्वागत मे - फोटो : 1
फतेहाबाद। नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर सिरसा से शुरू हुई नगर कीर्तन यात्रा सोमवार शाम जिले में प्रवेश कर गई। यात्रा का स्वागत गांव करनौली में स्थानीय संगत ने पुष्प वर्षा, कीर्तन और जयकारों के साथ किया। बुधवार को यात्रा गांव अयाल्की पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके बाद नगर कीर्तन यात्रा दरियापुर स्थित मोरीराम पेट्रोल पंप पर पहुंची, जहां संगत ने कीर्तन और गुलाब वर्षा के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। करनौली और दरियापुर से रवाना हुई यात्रा सिरसा रोड से नई अनाजमंडी, एमएम कॉलेज, लाल बत्ती चौक, परशुराम चौक, नामधारी गुरुद्वारा बीघड़ रोड होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा, जगजीवनपुरा पहुंची। यहां पर कीर्तन के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को नगर कीर्तन डीएसपी रोड से रविदास चौक, जवाहर चौक, थाना पार्किंग रोड, अरोड़वंश धर्मशाला, तुलसीदास चौक, वाल्मिकी चौक, गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा, रतिया चुंगी और गुरुद्वारा झाड़ होते हुए अयाल्की पहुंचेगी। इसके बाद यह यात्रा फतेहाबाद और आसपास के कई जिलों से होकर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यात्रा के अंतिम चरण में 25 नवंबर को राज्यस्तर पर समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन का प्रथम पड़ाव पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला, चेयरमैन भारत भूषण मिढ़ा, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार और जिले के गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed