फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees present at the ancient Baba Ramdev temple located in Shakti Nagar, Fatehabad

Fatehabad News: मंदिर रामदेवरा में श्रद्धालुओं ने लगाए बाबा रामदेव के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees present at the ancient Baba Ramdev temple located in Shakti Nagar, Fatehabad
फतेहाबाद के शक्ति नगर स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर में मौजूद श्रद्वालु
फतेहाबाद। फाल्गुन माह की चांदनी दूज के उपलक्ष्य में श्रद्धालु शक्ति नगर स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा पहुंचे और बाबा रामदेव महाराज की संध्या आरती में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव महाराज के दरबार में हाजिरी लगाकर नारियल व ध्वजा चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव महाराज की परिक्रमा करते हुए बाबा रामदेव महाराज की महिमा में जयकारे लगाए।
विज्ञापन

श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के प्रधान रमेश जोइया ने समिति सदस्यों के साथ बाबा रामदेव महाराज को फूलों की माला अर्पित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना व अराधना की। बाबा रामदेव महाराज की पावन व सांची जोत प्रज्वलित की गई। जोत प्रज्वलित होते हुए श्रद्धालुओं ने जोत को नमन किया और मन्नतें मांगी। आरती उपरांत बाबा रामदेव महाराज का चूरमा, मिश्रि, फल, मिष्ठान, मेवे आदि का भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। समिति प्रधान रमेश जोइया ने बताया कि हर माह की चांदनी दूज व चांदनी दशमी के उपलक्ष्य में बाबा रामदेव महाराज की विशेष रूप से पूजा अर्चना व अराधना की जाती है। इस मौके पर समिति प्रधान रमेश जोइया, कमलकांत डाबी, आर्यन आहुजा, सोनू शर्मा, ओमप्रकाश मोंगा, मनोज चायल, हार्दिक आहुजा, हरिश मुंजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed