फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Development work will be done in the city with Rs 2 crore 56 lakhs, will get relief from problems

Fatehabad News: शहर में दो करोड़ 56 लाख से होंगे विकास कार्य, परेशानियों से मिलेगी छुटकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city with Rs 2 crore 56 lakhs, will get relief from problems
जैन समा​धि रोड जिसे बनाया जाएगा।
टोहाना। नगर परिषद की ओर से करीब दो करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से शहर के मुख्य रास्तों को जोड़ने वाली सड़कों सहित कई विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनके टेंडर ओपन किए जा चुके हैं। नगर परिषद द्वारा आने वाले एक सप्ताह में इन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर विकास को गति दी जाएगी। इन टेंडर में शहर के रेलवे रोड को चंडीगढ़ रोड से जोड़ने वाला जैन समाधि रोड प्रमुख है, जहां के लोगों को पिछले एक साल से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर परिषद द्वारा 45 लाख दो हजार की लागत से जैन समाधि रोड को सीसी बनाया जाएगा। जिसको लेकर नव दुर्गा फर्म को टेंडर दिया गया है जिसे 6 महीने में बनाने का प्रावधान है। शहर के डांगरा रोड को भूना रोड से जोड़ने वाली वार्ड 14 की सड़क को 45 लाख 6 हजार की लागत से बनाया जाएगा, पुरानी तहसील रोड को बाबा नामदेव मंदिर से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण 29 लाख की लागत से करवाया जाएगा, नगर परिषद द्वारा शोरगर धर्मशाला का निर्माण 86 लाख 88 हजार की लागत से करवाया जाएगा जिसका समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं सैनी धर्मशाला कम्यूनिटी सेंटर का काम 49 लाख 35 हजार की लागत से किया जाएगा जिसको लेकर टेंडर ओपन किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

एक साल से बदतर हो चुके हैं हालात
दुकानदार करण बंसल ने बताया कि जैन समाधि रोड शहर का मुख्य रोड होने के चलते यहां से हजारों वाहन चालकों का आना जाना रहता है लेकिन इस सड़क की हालत लंबे समय से बदतर हो चुकी है। नगर परिषद को इस सड़क को शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाना चाहिए ताकि आमजन को लाभ मिले। इस सड़क पर जैन समाधि तीर्थ स्थल, जैन समाधि अस्पताल, डालफिन स्कूल हैं, इसलिए ट्रैफिक ज्यादा रहता है।
विज्ञापन


कोट

शहर के लिए विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर ओपन किए जा चुके हैं जिनके वर्क ऑर्डर आने वाले एक सप्ताह में जारी किए दिए जाएंगे ताकि विकास कार्यों को गति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed