फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   development work will be done, expence 14 crore, meeting, minicipal council, fatehabad

14 करोड़ की लागत से शहर में होंगे विकास कार्य

Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
development work will be done, expence 14 crore, meeting, minicipal council, fatehabad
बैठक में मौजूद पार्षद व कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को बजट बैठक नप प्रधान कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। चंडीगढ़ प्री-बजट बैठक में होने के चलते नवनियुक्त विधायक देवेंद्र सिंह बबली बैठक में नहीं आ पाए। बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों विधायक द्वारा प्रदेश स्तर पर उठाए गए टाइल घोटाले को लेकर नप ईओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। नगर परिषद ने इस वित्त वर्ष शहर के विकास के लिए बीस करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही है।
विज्ञापन

बैठक में इस वर्ष में लगभग 20 करोड़ के विकास कार्य करवाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। नगर परिषद के पास पिछले वर्ष का चार करोड़ 44 लाख 98 हजार 159 रुपये बकाया है तथा वर्ष 2020-21 में 13 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपये की आय व 14 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान नप कार्यकारी अधिकारी सुरेश चौहान, नप सचिव पंकज सिंह, नप कार्यकारी अभियंता सतीश गर्ग सहित नप के जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व विधायक देवेंद्र बबली द्वारा रात के समय नगर परिषद में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दीवार पर लगी टाइलें एकाएक नीचे गिरने लगी थी। नप ईओ सुरेश चौहान ने इस मामले को लेकर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पार्षद सुनीता गर्ग, पार्षद संजय, पार्षद वेद जांगडा, कार्यकारी अभियंता सतीश गर्ग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवर सैन गुप्ता के नाम से बनेगा वेलकम गेट
पार्षद रामकुमार सैनी ने बताया कि नगर परिषद की बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए 15 टिप्पर नए मंगवाने का रेजुलेशन डाला गया। उन्होंने मुद्दा उठाया कि हाउस टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के कार्यालय में एक-एक कप्यूंटर अतिरिक्त लगाया जाए ताकि लोगों को लंबी लाईनों में इंतजार न करना पड़े। पार्षद रिंकु गर्ग ने कंवर सैन गुप्ता के नाम का स्वागत गेट लगाने की बात रखी।

पूरा शहर नप ने बनाने के नाम पर उखाड़ दिया
इस दौरान बैठक में नगर पार्षद रामकुमार सैनी ने कहा कि साल में एक बार पार्षदों की बैठक सिर्फ बजट पास करवाने के लिए की जाती है। पूरे वर्ष पार्षदों की प्रशासन द्वारा न कोई सुनवाई होती है न ही कोई सुध ली जाती है। उन्होंने कहा कि वार्ड-10 में पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नेन जल्दबाजी करते हुए पूरे शहर की सड़कों को बनाने के नाम पर उखाड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed