फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Destitute animals increased in the city after the flood in Fatehabad

Fatehabad News: फतेहाबाद में आई बाढ़ के बाद शहर में बढ़े बेसहारा पशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Destitute animals increased in the city after the flood in Fatehabad
फतेहाबाद के नेशनल हाइवे पर खड़े बेसहारा पशु।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में आई बाढ़ के बाद शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। शहर की गलियों व सड़कों पर बेसहारा पशुओं की भरमार देखी जा रही है। शहर में इस समय करीब एक हजार बेसहारा पशु सड़कों व गलियों में घूम रहे हैं, जबकि इनकी पहले संख्या सिर्फ 200 के करीब थी।
विज्ञापन

फतेहाबाद में आई बाढ़ विभीषिका ने आमजन को को ही नहीं बल्कि पशुओं को भी परेशान किया है। फतेहाबाद शहर के आसपास के इलाकों में आई बाढ़ के बाद एकाएक शहर में बेसहारा पशुओं की तादाद बढ़ गई है। रात हो या दिन शहर की सड़कों व गलियों में यह बेसहारा पशु दिखाई देते हैं। रात के समय हाईवे पर होने के कारण यह बेसहारा पशु हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। नगर परिषद की ओर से भी इन पशुओं को पकड़ने के लिए अभी तक कोई अभियान नहीं चलाया गया है। ज्ञात रहे कि बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन



10 दिनों में बढ़े 800 से अधिक बेसहारा पशु
शहर की सामाजिक संस्थाओं की बात मानें तो पिछले 10 दिनों में ही करीब 800 बेसहारा पशुओं की संख्या शहर में बढ़ गई है। पहले शहर में सिर्फ 150 से 200 पशु की दिखाई देते थे, लेकिन अब इनकी संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। यह सभी बाढ़ प्रभावित पशु माने जा रहे हैं और कोई ठिकाना न मिलने के कारण उनको शहर में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन दे ध्यान, गोशालाओं में भेजे जाएं बेसहारा पशु
शहर में श्री श्याम गोभक्त सेवा समिति के सदस्य गौरव बंसल ने बताया कि शहर में बेसहारा पशुओं की तादाद बाढ़ आने के बाद अधिक बढ़ी है। लगता है कि जो पशुपालक अपने पशुओं को नहीं रख पाते थे, उन्होंने उन्हें खुला छोड़ दिया है। हमारी समिति लगातार प्रयास कर रही है कि इन पशुओं को चारा मिल जाए, लेकिन शहर में इन पशुओं के कारण हादसे हो सकते है। इसलिए इन पशुओं को पकड़ कर नंदीशाला या गोशालाओं में छोड़ा जाए।


कोट
बेसहारा पशुओं को नगर परिषद की ओर लगातार पकड़ा जा रहा है। इस मामले में नंदीशाला के अधिकृत लोगों से बात भी हुई है। जल्द ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

-मुकेश शर्मा, सीएसई, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed