फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite the women councilors, the MLA called the representatives in the meeting

महिला पार्षदों के बावजूद विधायक ने मीटिंग में बुलाए प्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Despite the women councilors, the MLA called the representatives in the meeting
फतेहाबाद में नप की हाउस बैठक में मौजूद पार्षद व अन्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद में सोमवार को हाउस की पहली बैठक हुई। बैठक में विधायक, प्रधान और 27 वार्डों के पार्षद पहुंचे। बैठक में पहुंचते ही विधायक ने महिला पार्षदों के होने के बावजूद प्रतिनिधियों को मीटिंग में बुला लिया, जो कि पूरी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। जबकि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांसद सुनीता दुग्गल महिला पार्षदों को नसीहत देकर गई थी कि वह कमान अपने हाथ में रखे लेकिन पहली बैठक में ही इसे दरकिनार करते हुए प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद द्वारा 25 एजेंडे रखे गए, जिनमें से अधिकतर को पास कर दिया गया। करीब डेढ़ साल से चल रही नाइट स्वीपिंग मशीन को पार्षदों ने सफेद हाथी बताते हुए बंद करने की मांग उठाई। बैठक में मशीन को बंद करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। मशीन पर हर माह 4 लाख 70 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है। बैठक में थाना रोड स्थित मल्टीपर्पज पार्किंग का नाम स्वर्गीय विरेंद्र नारंग के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक से मीडिया को रखा गया दूर
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद हॉल में व्यवस्था बिगड़ गई थी। उस दौरान उपायुक्त प्रदीप कुमार ने नप अधिकारियों को फटकार लगाई थी और स्पष्टीकरण भी मांगा था। अव्यवस्था को लेकर मीडिया में मुद्दा बना था। इसके चलते बैठक से इस बार मीडिया को दूर रखा गया। हाउस की बैठक में मीडिया की एंट्री बैन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

92 नए सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे, 14 गाड़ियां खरीदी जाएगी
नगर परिषद हाउस की पहली बैठक में 92 नए सफाई कर्मचारी रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 14 नई गाड़ियां खरीदने पर भी मुहर लगी। पानी निकासी को लेकर 10 रिचार्ज बोर लगाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिसमें फैसला लिया गया कि दुकानदारों को स्टॉक निपटाने का समय दिया जाएगा।

नाइट स्वीपिंग मशीन पर लगी थी रोक, फिर भी नप ने चलाई, बिल किए पास
नाइट स्वीपिंग मशीन को लेकर करीब दो साल पहले हाउस की बैठक में असहमति बनी थी और तत्कालीन पार्षदों ने चलाने से मना कर दिया था। लेकिन बावजूद इसके एक साल पहले नप अधिकारियों ने मुख्यालय से मशीन मंगवाकर चलानी शुरू कर दी और हर माह 4.70 लाख का बिल पास करते रहे। अब नप की पहली बैठक में पार्षदों ने इस पर सवाल खड़े किए और बंद करने का प्रस्ताव पास किया।
बैठक में इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
- नप कार्यालय के लिए दो नए शौचालय का निर्माण
- नगर परिषद की पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल की मरम्मत
- कार्यालय के सभी कंप्यूटरों की क्षमता बढ़ाए जाने
- नप कार्यालय के सभागार कक्ष के लिए चार नए एसी की खरीद
- स्टेशनरी के बिलों की अदायगी
- प्रधान नगर परिषद के लिए गाड़ी लगाए जाने
- पार्कों के लिए 100 डस्टबिन की खरीद
- सफाई व्यवस्था को लेकर मोबाइल शौचालय की खरीद
- फॉगिंग मशीन की खरीदे
- पांच सार्वजनिक शौचालय बनाए जान पर भी सहमति बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed