फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite the approval of light, there is darkness on the streets

Fatehabad News: उजाले की मंजूरी के बावजूद फिरनियों पर अंधेरा

Thu, 15 Aug 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Despite the approval of light, there is darkness on the streets
गांव मेहूवाला में लगी स्ट्रीट लाइटों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलने सेफिरनी छाया अंधेरा।
फतेहाबाद। जिले के 34 गांवों की फिरनियों को रोशन करने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से 4.96 करोड़ की राशि जारी की गई है। इस राशि का प्रयोग गांवों की मुख्य सड़कों और गलियों में फैले अंधेरे को दूर करने के लिए किया जाना है लेकिन राशि जारी होने के तीन माह बाद भी गांव की फिरनियों पर रोशनी का प्रबंध नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले के कुछ गांवों में बिजली के खंभों पर ग्राम पंचायत ने लाइट तो लगा दी है, लेकिन बिजली का कनेक्शन लेने के लिए बिजली निगम और सरपंचों के बीच मतभेद है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी गांव की पंचायत को स्ट्रीट लाइटों के लिए बिजली कनेक्शन लेना है तो बिजली बिल ग्राम पंचायत को जमा करवाना होगा जबकि सरपंचों का कहना है कि ग्राम पंचायत बिजली बिल भरने में असमर्थ है। बिजली निगम हर माह उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लाखों रुपये पंचायत टैक्स वसूल रहा है। फिर भी निगम ग्रामीणों को इसका कोई फायदा नहीं दे रहा है। संवाद
विज्ञापन



इन गांवों में लगनी है स्ट्रीट लाइट
गांव भट्टू कलां, भट्टू मंंडी, पीलीमंदोरी, किरढ़ान, मेहूवाला, गोरखपूर, नहला, नाढ़ोड़ी, जांडली कलां, जांडली खुर्द, भिरड़ाना, मताना, बीघड़, हिजरावां कलां, सिधानी, साधनवास, चांंदपुरा, म्योंद बेगांवाली, नागपुर, हड़ौली, अलीकां, जल्लोपुर, बीरांबदी, अहरवां, रत्ताखेड़ा, लाली, फुलां, नांगल, समैन, जमालपुर शेखां, सनियाना, कन्हड़ी और इंदाछोई सहित जिले के 34 गांवों में स्ट्रीट लाइटों के लिए 4.96 करोड़ की राशि जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भट्टू कलां में स्ट्रीट लाइट के लिए न तो कोई राशि जारी हुई है और न ही स्ट्रीट लाइट का कोई सामान पहुंचा है। एक माह पहले पंचायत विभाग से फोन पर सूचना मिली थी कि आपके गांव में स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। उनका बिजली बिल आपको भरना होगा। इसलिए मैंने असमर्थता जता दी थी। तब से स्ट्रीट लाइट के लिए कोई जानकारी नहीं मिली है।
- प्रह्लाद सिंह, सरपंच, गांव भट्टू कलां।

गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अभी तक मेरे पास काेई सूचना नहीं आई है और न ही गांव में कोई सामान आया है।
- धर्मवीर गोरछिया, सरपंच, गांव पीलीमंदोरी।

गांव मेहूवाला में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम तीन माह पहले पूरा कर लिया गया है। यह स्ट्रीट लाइटें पंचायती राज विभाग ने लगवाईं हैं। इन लाइटों को लेकर मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।

- राकेश लोयल, सरपंच प्रतिनिधि, गांव मेहूवाला।

गांवों की सभी सरकारी संस्थाओं का बिजली बिल पंचायत ही जमा करवाएगी। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों का बिल भी ग्राम पंचायतों को जमा करवाना होगा। इसके लिए अगर कोई आवेदन करता है तो उस ग्राम पंचायत को बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
- रिपनदीप सिंह, एसडीओ, अर्धशहरी, उपखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed