फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite NGT orders, garbage is being dumped on the banks of Ghaggar; residents have complained to the DC

Fatehabad News: एनजीटी के आदेशों के बावजूद घग्गर किनारे डाला जा रहा कचरा, लोगों ने डीसी को भेजी शिकायत

Fri, 13 Mar 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Despite NGT orders, garbage is being dumped on the banks of Ghaggar; residents have complained to the DC
रतिया घग्गर नदी के ऊपर गिरे हुए कचरे का दृश्य , जागरूक नागरिक
रतिया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों के बावजूद घग्गर नदी के किनारे कचरा और गंदगी डाले जाने से आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को मोहल्लावासियों ने नगर पालिका और जिला उपायुक्त को शिकायत देकर घग्गर के आसपास बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

घग्गर नदी के आसपास रहने वाले राजविंदर सिंह उर्फ राजू खोखर, सरपंच गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, कृष्ण कुमार और हैप्पी सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि कुछ लोग रात के समय नदी के किनारों पर कचरा और गंदगी डाल जाते हैं। एनजीटी ने घग्गर नदी में कचरा डालने पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे जहां आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं नदी भी प्रदूषित हो रही है। उन्होंने बताया कि घग्गर के किनारे कई स्थानों पर अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बन गए हैं, जिससे गंदगी लगातार बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि घग्गर के आसपास कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव ने बताया कि घग्गर के पास नगर पालिका द्वारा कोई डंपिंग प्वाइंट नहीं बनाया गया है। यदि कोई व्यक्ति वहां कचरा डालता पाया गया तो उस स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे और कचरा डालने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed