फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy Prime Minister faction held secret meeting in Fatehabad, Preparations to surround city council chief

Fatehabad: आठ महीने बाद नगर परिषद में हुई हाउस की बैठक चढ़ी हंगामे की भेंट, प्रधान बैठक छोड़कर निकले

Tue, 12 Dec 2023 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Dec 2023 11:26 AM IST
सार

नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को घेरने की रणनीति बनाई गई है। हालांकि ये देखना होगा कि उपप्रधान सविता टुटेजा पक्ष के पार्षद नगर परिषद प्रधान को घेर पाते है या नहीं। बैठक में पेमेंट अप्रूव्ल कमेटी के लिए पार्षद सदस्य चुने जाने को लेकर खींचतान के आसार है।

विज्ञापन
Deputy Prime Minister faction held secret meeting in Fatehabad, Preparations to surround city council chief
हाउस बैठक की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार दोपहर बाद रखी गई हाउस की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच खिंचतान होने पर प्रधान बैठक छोड़कर बाहर चले गए। इसके बाद वार्ड नंबर चार की पार्षद किरण नारंग ने भी उपप्रधान पर बैठक में बात नहीं रखने देने के आरोप लगाए। काफी देर हंगामा चलता रहा। बाद में बैठक रद्द कर दी गई। ईओ ऋषिकेश चौधरी ने कहा कि अब फिर से बैठक तय की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, करीब आठ महीने बाद नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खिंची ने दोपहर 3 बजे हाउस की बैठक बुलाई थी। पार्षदों के पहुंचने के बाद बैठक कक्ष के गेट बंद करवा दिए गए और पार्षद प्रतिनिधियों व मीडिया की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गई। इसके बाद जैसे ही बैठक में एजेंडों पर चर्चा शुरू हुई तो प्रधान व उपप्रधान पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बैठक छोड़कर जाते प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एक पार्षद ने प्रधान को हटाने तक की बात कह दी। इस पर प्रधान राजेंद्र सिंह तैश में आ गए और बोले कि उन्हें जनता ने चुना है। वह पार्षदों द्वारा मनोनीत प्रधान नहीं है जबकि उपप्रधान को पार्षदों ने चुना है। इसके बाद प्रधान उपप्रधान पर तानाशाही बरतने के आरोप लगाते हुए बैठक को छोड़कर बाहर आ गए।


सीएम के समक्ष रखूंगा मामला
प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि उन्हें बैठक में बोलने से भी रोका जा रहा है। उपप्रधान और उनका पक्ष बैठक में हावी होने का प्रयास करता है। जनता द्वारा चुने हुए प्रधान को भी नजरअंदाज करनी की कोशिश की जाती है। तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। इस सारे मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा जाएगा।
 
पार्षद मनोहर लाल नारंग ने कहा कि हाउस की बैठक में गहमागहमी होती है। आठ महीने बाद बैठक हुई थी, लेकिन आपस में ही पार्षदों ने एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार नहीं किया है। वहीं, पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने कहा कि उपप्रधान को पार्षदों ने बनाया है जबकि प्रधान को सीधे जनता ने चुना है। उपप्रधान प्रधान को हटाने वाली कौन होती हैं। इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed