फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy CM Dushyant Chautala reached Pilimandori village in Fatehabad, Sarpanchs and farmers showed flags

Fatehabad: पीलीमंदोरी गांव पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, सरपंच एसोसिएशन व किसानों काले झंडे दिखाए

Sat, 17 Jun 2023 01:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jun 2023 01:17 PM IST
सार

सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन पोटलिया के साथ प्रतिनिधिमडल ने गांव में एक घर में दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर अपनी बात रखी। डिप्टी सीएम ने उनसे कहा कि जो भी शिकायत है, उसे लिखित में दें। मीटिंग के बाद पोटलिया ने कहा कि सरपंच कई बार अपनी बात रख चुके हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala reached Pilimandori village in Fatehabad, Sarpanchs and farmers showed flags
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव पीलीमंदोरी में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सरपंच एसोसिएशन व किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला अपनी गाड़ी से उतरकर विरोध कर रहे लोगों से मिलने आए और अपनी बात रखने को कहा। मगर लोगों द्वारा जोरदार नारेबाजी के चलते दुष्यंत वापस काफिले के साथ गांव में अगले कार्यक्रम में चले गए। विरोध के दौरान एक व्यक्ति दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के पास पहुंच गया। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने वापस धकेला।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने लिखित में मांगी शिकायत
इसके बाद सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन पोटलिया के साथ प्रतिनिधिमडल ने गांव में एक घर में दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर अपनी बात रखी। डिप्टी सीएम ने उनसे कहा कि जो भी शिकायत है, उसे लिखित में दें। मीटिंग के बाद पोटलिया ने कहा कि सरपंच कई बार अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


रात को ही रद्द हो गया था गांव किरढान का कार्यक्रम
दुष्यंत चौटाला के भट्टू व भूना क्षेत्र में कई कार्यक्रम है। गांव किरढान के चौक पर उनको जनसभा करनी थी। मगर पहले से ही विरोध की भनक लगने के कारण जजपा पदाधिकारियों ने जनसभा को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने की ये घोषणाएं
गांव पीलीमंदोरी में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांव के दोनों स्कूलों के नाम शहीद विकास राहड व मनोज दहिया के नाम पर करने की घोषणा की। इसके अलावा गांव के स्टेडियम का नाम शहीद जगदीश कड़वासरा के नाम पर करने, गांव में कम्युनिटी सेंटर बनाने, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने, खेतों के कई रास्ते पक्का करने, सेम की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। राशन कार्ड एवं पीपीपी के लिए गांव में ही कैंप लगाने के अलावा शमशान भूमि में शैड लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed