फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy Civil Surgeon Dr. Sangeeta Abrol starting the campaign by giving polio medicine to a child in Fatehabad Civil Hospital.

Fatehabad News: पहले दिन पांच साल तक के 51 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियाे रोधी दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Deputy Civil Surgeon Dr. Sangeeta Abrol starting the campaign by giving polio medicine to a child in Fatehabad Civil Hospital.
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को राष्ट्रीय सघन पोलियो अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत जिला नागरिक अस्पताल में उप सिविल सर्जन डॉ. संगीता अबरोल ने बच्चे को दवा पिलाकर की। इस दौरान नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ.सुभाष, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी, ईएनटी डॉ. जेपी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पहले दिन जिले में 61 फीसदी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। विभाग ने जिले में 0 से 5 साल तक के करीब 84074 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन 51259 बच्चों को दवाई पिलाई गई।
विज्ञापन

अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग 541 बूथ बनाए गए। इन बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों को दवाई पिलाई। इसके अलावा 122 मोबाइल टीमें भी बनाई गई। इन मोबाइल टीमों ने ईंट-भट्ठों और ढाणियों में जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई। स्वास्थ्य विभाग पोलियो मुक्त को लेकर पहले हर साल पोलियो दवा पिला रही थी। पहले वर्ष 2021 तक हर साल दवा पिलाई गई। पहले साल में दो बार राउंड हुए लेकिन वर्ष 2021 के बाद राउंड नहीं आया। वर्ष 2024 में अब राउंड जारी हुआ है।
विज्ञापन

आज और कल घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा

स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार और मंगलवार को भी बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए बूथों पर तैनात रहेगी। इसके अलावा घर-घर जाकर भी टीमें दवाई पिलाएंगी। दवाई उन बच्चों को पिलाई जाएगी जिन्होंने रविवार को बूथ पर नहीं पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है। पहले दिन 61 फीसदी बच्चों को दवाई पिलाई गई है। सोमवार और मंगलवार को भी टीमें घर-घर जाकर वंचित बच्चों को दवाई पिलाएंगी।
- डॉ. कुलदीप चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed