फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala will hold a public meeting in six villages of Fatehabad on January 9.

Fatehabad News: फतेहाबाद के छह गांवों में 9 जनवरी को जनसभा करेंगे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala will hold a public meeting in six villages of Fatehabad on January 9.
फतेहाबाद। चुनावी साल शुरू होने के साथ ही जिले में सियासी लोगों के दौरे शुरू हो गए हैं। विधायकों से लेकर सांसदों और प्रमुख दलों के नेताओं के गांवों की गलियों में चक्कर बढ़ गए हैं। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी 9 जनवरी को जिले के छह गांवों में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

एक ही दिन में उपमुख्यमंत्री टोहाना, रतिया व फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान जनसमस्याएं भी सुनी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दौरे को लेकर जजपा के के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस माैके पर प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी, सरपंच रामकुमार, ओमप्रकाश गोदारा, ब्लॉक समिति प्रतिनिधि चुनीलाल, रोहताश नैन, विक्रम डेलू आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजय और अभय दोनों की पार्टियों का फतेहाबाद पर जोर
सिरसा का पड़ोसी जिला होने के कारण फतेहाबाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ रहा है। साल 2014 में यहां की तीन में से दो सीटें इनेलो ने जीती थी। वहीं, 2019 में टोहाना की एक सीट जजपा के खाते में आई थी। इसलिए इस बार भी इनेलो और जजपा दोनों पार्टियों इस जिले में अपने लिए संभावनाएं तलाश रही हैं। जिले में फतेहाबाद, टोहाना व रतिया तीन विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में चौटाला परिवार का प्रयास यही है कि तीनों सीटों पर उनका वर्चस्व कायम रहे। यही कारण है कि जिले में अजय सिंह और अभय सिंह दोनों के परिवार के सदस्य लगातार दौरे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में होगी उपमुख्यमंत्री की जनसभा
सुबह 11.15 बजे : गांव पिरथला
दोपहर 12.30 बजे : गांव भोडी
दोपहर 1.30 बजे : गांव गोरखपुर
दोपहर 2.30 बजे : गांव बनगांव
दोपहर 3.30 बजे : गांव भोड़ियाखेड़ा
शाम 4.30 बजे : गांव ढाणी इस्सर


कोट
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 9 जनवरी को जिले के कई गांवों में जनसभाएं करेंगे। इस दौरान वह गांव पिरथला में लाइब्रेरी के उद्घाटन सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं में उनके दौरे को लेकर काफी उत्साह है।
-रविंद्र बैनीवाल, जिलाध्यक्ष, जननायक जनता पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed