फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Departmental and bank officials should work in better coordination to provide benefits to eligible beneficiaries: Deputy Commissioner

पात्र लाभार्थियों को फायदा देने के लिए बेहतर समन्वय से कार्य करें विभागीय व बैंक अधिकारी : उपायुक्त

Mon, 22 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Departmental and bank officials should work in better coordination to provide benefits to eligible beneficiaries: Deputy Commissioner
जिला स्तरीय परामर्शदात्री (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते उप
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिलास्तरीय परामर्शदात्री (डीएलसीसी) एवं जिलास्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के जमा, अग्रिम एवं शासकीय योजनाओं के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमी योजनाओं के अंतर्गत ऋण आवेदनों की स्वीकृति एवं वितरण की बैंकवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन


डीसी डॉ. विवेक भारती ने बैठक में बैंकों के ऋण-जमा अनुपात, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हरियाणा महिला विकास निगम, केसीसी लोन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीकेसीसी, पीएम स्वनिधि, पीएम मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत बैंकों को भेजे गए आवेदनों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी डॉ. विवेक भारती ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए बैंकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय व बैंक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि सभी बैंक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित बीमित कृषकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की स्थिति में संबंधित कृषक को बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति सरलता से प्राप्त हो सके। रबी फसलों के लिए 31 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदकों का एनरोलमेंट करें और यह सुनिश्चित करें की कोई मामला लंबित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed