{"_id":"61e3055122d99457cc23cc1c","slug":"department-will-honor-entrepreneurial-youth-on-republic-day-fatehabad-news-hsr6221091171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर उद्यमी युवाओं को सम्मानित करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर उद्यमी युवाओं को सम्मानित करेगा विभाग
विज्ञापन
आईटीआई, भिरड़ाना।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। आईटीआई पास करके उसी ट्रेड में अपना रोजगार शुरू करने वाले उद्यमी युवाओं को अब विभाग सम्मानित करेगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने उद्यमी युवा-सम्मानित हुआ के नाम से कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत जिले में आईटीआई पास करके अपना सफल उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम विजेता को विभाग 10 हजार रुपये, दूसरे को 75 सौ रुपये और तीसरे को 5000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई इंचार्ज को पत्र जारी कर दिया है। पत्र के मुताबिक आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं में स्वरोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा पुरस्कार देने की योजना बनाई है। उम्मीदवारों को जिला मुख्यालय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जाकर अपना आवेदन 18 जनवरी तक जमा करवाना होगा।
ऑन दी स्पॉट दाखिला अब 31 तक मिलेगा
एससीवीटी स्कीम के तहत आईटीआई में दाखिला की तारीख को बढ़ा दिया गया है। एससीवीटी के तहत आईटीआई में खाली सीटों पर अब छात्र 31 जनवरी तक दाखिला ले सकते है, पहले 15 जनवरी तक मौका दिया गया था। इसके तहत आईटीआई भिरड़ाना में ड्रेस मेकिंग की 3 और कढ़ाई-सिलाई की 7 सीटें खाली है। इसके अलावा भोड़िया खेड़ा आईटीआई में कोपा और रेफ्रिजरेशन की ट्रेड मिली थी लेकिन यहां सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन
कोट
आईटीआई में ऑन दी स्पॉट दाखिला की तारीख को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा विभाग ने नई योजाना शुरू की है, इसके तहत जिन युवाओं ने आईटीआई पास करने के बाद उसी ट्रेड में अपना रोजगार शुरू कर लिया है तो उसे सम्मानित किया जाएगा।
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिड़ाना।