{"_id":"67227c5b6f5bbe303f0bdff4","slug":"deo-will-inspect-schools-with-team-of-experts-educational-level-will-be-checked-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124386-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विशेषज्ञों की टीम के साथ स्कूलों का निरीक्षण करेंगी डीईओ, जांचा जाएगा शैक्षणिक स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विशेषज्ञों की टीम के साथ स्कूलों का निरीक्षण करेंगी डीईओ, जांचा जाएगा शैक्षणिक स्तर
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी टीम के साथ निरीक्षण करेंगी। छात्र-छात्राओं से विषय से संबंधित सवाल-जवाब किए जाएंगे।
इसके बाद शिक्षकों के साथ शैक्षणिक स्तर को लेकर चर्चा होगी। टीम में विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो कि अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ होंगे। टीम स्कूल समय तक रहेगी और दोपहर को विद्यार्थियों के लिए तैयार होने वाले भोजन को खुद खाकर चेक भी करेंगे। जिला शिक्षा विभाग की तरफ से अगले सप्ताह से निरीक्षण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिले में 620 सरकारी स्कूल है। जिसमें प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी शामिल है। अधिकारी रेंडम आधार पर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।
साफ-सफाई भी जांचेगी टीम
जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो इस दौरान स्कूलों में सफाई व्यवस्था भी जांची जाएगी। इसके अलावा ये भी जांचा जाएगा कि पीने का पानी स्वच्छ उपलब्ध करवाया जा रहा है या नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल
फतेहाबाद 104 20 16 25 165
भूना 52 4 6 21 83
भट्टूकलां 38 6 5 17 66
टोहाना 67 18 4 20 109
रतिया 92 26 3 24 145
जाखल 33 8 2 9 52
कुल 386 82 36 116 620
जिले के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। स्कूलों में मिड-डे मील भी जांचा जाएगा। स्कूलों में जो भी कमियां मिलेंगी उन्हें सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।