फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DEO welcomed bronze medal winner Kapish Kaushik

Fatehabad News: कांस्य पदक विजेता कपिश कौशिक का डीईओ ने किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
DEO welcomed bronze medal winner Kapish Kaushik
फतेहाबाद में विंटर खेलो इंडिया में कांस्य पदक विजेता कपीश कौशिक को बधाई देते डीईईओ वेद सिंह दहि
फतेहाबाद। लेह-लद्दाख में आयोजित पांचवें विंटर खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिता में फतेहाबाद के खिलाड़ी कपिश कौशिक ने कांस्य पदक जीता है। विजेता खिलाड़ी का फतेहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने भी विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया।
विज्ञापन


22 से 27 जनवरी लेह (लद्दाख) में पांचवें विंटर खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर नरेश सेलपाड़ व टीम कोच दीपक कोड की देखरेख में में फतेहाबाद से कपिश कौशिक के अलावा परीक्षित कारोलिया सोनीपत, रोहित कुमार जींद, अभय उदय गुरुग्राम की आपसी सूझबूझ और तालमेल से 500 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीतने की कामयाबी हासिल हुई। कपिश कौशिक पांचवें विंटर गेम के सबसे कम उम्र के एथलीट रहे, जो कि पहले भी तीसरे खेलो इंडिया में फिगर इवेंट में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस बार भी फिंगर इवेंट से बदलकर 500 मीटर शॉर्ट ट्रैक में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की और कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। सम्मान सम्मारोह में एईईओ विजय जग्गा, समाजसेवी बंसीलाल, हरियाणा आइस स्केटिंग के महासचिव नरेश सेलपाड़ व हरियाणा स्केटिंग के प्रधान विजेंद्र सिंह लोहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed