फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dental diseases are increasing due to wrong eating habits and not brushing at night

Fatehabad News: गलत खान-पान और रात को ब्रश न करने से बढ़ रहीं दांतों की बीमारियां

Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dental diseases are increasing due to wrong eating habits and not brushing at night
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीज के दांतों की जांच करतीं चिकित्सक।
फतेहाबाद। खाने-पीने की गलत आदतें दांतों की बीमारियों को बढ़ा रही हैं। रात को ब्रश न करना इसका सबसे बड़ा कारण है। यही वजह है कि अस्पतालों में दंत चिकित्सक की ओपीडी में रोजाना 80 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। समय पर सफाई न करने से लोगों के मसूड़े कमजोर हो रहे हैं और पायरिया के शिकार हो रहे हैं। वहीं तंबाकू खाने से मुंह के कैंसर के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हर साल 20 मार्च को विश्व स्तर पर ओरल हेल्थ दिवस मनाया जाता है। यह दिन ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल स्तर पर कैंप लगाकर जागरूक करेगा। उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी का कहना है कि अगर समय पर दांतों की सफाई की जाए और खासकर रात को सोने से पहले ब्रश किया जाए तो दांतों संबंधित बीमारियां होने का खतरा न के बराबर रह जाता है। लेकिन लोग ब्रश तो कर रहे हैं लेकिन रात को सोने से पहले नहीं करते। ये ही मुख्य वजह है कि ओपीडी में दांतों संबंधित रोग बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

आज भी महिलाओं को ये कहा जाता है कि डिलीवरी के बाद उन्हें ब्रश नहीं करना चाहिए जबकि ये गलत है। बच्चे को भी जब पहला दांत निकलता है तो हल्का ब्रश जरूर शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंत चिकित्सकों के 21 पद खाली
जिले में दंत चिकित्सकों के 31 पद हैं लेकिन 21 पद खाली पड़े हैं। यानि की 10 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। ऐसे में करीब 18 पीएचसी पर दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी नहीं है। मरीजों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद या फिर टोहाना जाना पड़ रहा है।

तंबाकू के सेवन से बढ़ रहे कैंसर के मरीज

दंत चिकित्सक मेजर डॉ. शरद तुली का कहना है कि तंबाकू के सेवन से मुंह के कैंसर के रोग बढ़ रहे हैं। ओपीडी में हर माह दो से तीन मरीज प्री कैंसर के आ रहे हैं। तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर प्री कैंसर को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।


जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं उन्हें ब्रश जरूर करना चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। इसके अलावा अधिकतर लोगों को लगता है कि ब्रश को दांतों पर तेजी से रगड़ने से दांत अच्छे से साफ होते हैं। लेकिन जोर से ब्रश करने से फायदा नहीं, बल्कि दांतों को नुकसान होता है। ब्रश को अच्छे ढंग से करें।

- डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed