फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dense fog and cold wave disrupt normal life, temperature drops

Fatehabad News: मांगों को लेकर कल डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटर

Mon, 22 Dec 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wave disrupt normal life, temperature drops
फतेहाबाद। हरियाणा पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 24 दिसंबर को फतेहाबाद में डीसी कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपकर इन्हें जल्द पूरा करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत किए जाने वाले इस प्रदर्शन में जिलेभर से कर्मचारी भाग लेंगे। हरियाणा पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटर यूनियन के जिला प्रधान सुरेश कुमार व सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि सीपीएलओ को अपनी सेवाएं देते हुए करीब 22 महीने से अधिक का समय हो चुका है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को धरातल पर पूरा करवाने में सीपीएलओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन

सीएम द्वारा 3 जनवरी को बहादुरगढ़ में किए गए वायदों को याद करवाते हुए संगठन द्वारा 24 दिसंबर को प्रदेशभर तें जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने मांग की है कि सीपीएलओ को एक टेक्निकल पोस्ट के समान काम-समान पद और वेतन दिया जाए। उनका वेतन मात्र 6 हजार रुपये है वो भी काफी महीनों तक लंबित रहता है, इस समस्या को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार अगर कोई सकारात्मक फैसला सीपीएलओ के हित में नहीं लेती है तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने पर मजबूर होगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में अनेक पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed