फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dense fog and cold wave disrupt normal life, temperature drops

Fatehabad News: घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में आई गिरावट

Mon, 22 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wave disrupt normal life, temperature drops
फतेहाबाद भट्टू मार्ग पर अलसुबह छाई धुंध के दौरान गुजरते वाहन चालक। 
फतेहाबाद। मौसम में आए परिवर्तन के बाद सोमवार अलसुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे तक मुख्य मार्गों पर विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में मंगलवार से तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए और ड्राइवरों को दिन में भी हेडलाइट और इंडिकेटर का सहारा लेना पड़ा। कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को ठिठुरती ठंड में स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed