{"_id":"6a3abe7ca2661e0a10003eb2","slug":"dengue-prevention-drive-intensified-161-lakh-homes-inspected-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156167-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डेंगू रोकथाम अभियान तेज, 1.61 लाख घरों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डेंगू रोकथाम अभियान तेज, 1.61 लाख घरों की जांच
Tue, 23 Jun 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय के स्टोर रूम पड़ी फोगिंग मशीन। संवाद
फतेहाबाद। मानसून सीजन में डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में लारवा जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक विभागीय टीमों ने 1 लाख 61 हजार 384 घरों की जांच पूरी कर ली है।
निरीक्षण के दौरान 26 घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिला है। इसके बाद संबंधित घरों में आवश्यक कार्रवाई कर लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। अप्रैल माह से अब तक लारवा पाए जाने पर 78 लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं और एमपीएचडब्ल्यू कर्मियों की देखरेख में विशेष टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने 1 से 15 जून तक उन गांवों में विशेष अभियान चलाया जो पिछले वर्षों में डेंगू और मलेरिया से प्रभावित रहे हैं। कुल 1 लाख 94 हजार 468 घरों में से 1 लाख 61 हजार 384 घरों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान 2414 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए जिनके रक्त नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट में इनमें से किसी भी व्यक्ति में डेंगू या मलेरिया संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, पानी जमा न होने दें और किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
नागरिक अस्पताल में अभी तक नहीं बने स्पेशल वार्ड
मानसून के दौरान डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। जिले में डेंगू का लारवा मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक नागरिक अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार नहीं किए हैं। ऐसे में यदि भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।
-- -- -- -- -- --
नगर परिषद की फॉगिंग मशीनें कबाड़ में पड़ी
शहरी क्षेत्रों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी नगर परिषद की है लेकिन इस दिशा में भी लापरवाही देखने को मिल रही है। शहर में फॉगिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें नगर परिषद के कबाड़ में पड़ी हैं और उनकी मरम्मत या उपयोग की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
-- -- -- -- -- -
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1 लाख 61 हजार 384 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 26 घराें में डेंगू का लारवा मिला है। अप्रैल से लेकर अब तक डेंगू का लारवा मिलने पर 78 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके है। हालांकि जिले में अभी तक कोई भी व्यक्ति डेंगू या मलेरिया से संक्रमित नहीं पाया गया है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ