{"_id":"62eea8ce7cfacc7b166beaac","slug":"dengue-larva-found-at-government-girls-school-and-mm-college-fatehabad-news-hsr638619777","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कन्या स्कूल और एमएम कॉलेज में मिला डेंगू का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कन्या स्कूल और एमएम कॉलेज में मिला डेंगू का लारवा
विज्ञापन
फतेहाबाद के कॉलेज में कूलरों की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर स्कूल और कॉलेज प्रशासन भी अलर्ट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डोर टू डोर सर्वे के दौरान फतेहाबाद के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एमएम कॉलेज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्कूल और कॉलेज में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिला। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल और कॉलेज अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
सर्वे टीम के मुताबिक राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का जब निरीक्षण किया तो गमलों में काफी मात्रा में लारवा मिला। लगभग सभी गमलों में लारवा था, इसके अलावा स्कूल परिसर में जगह-जगह पानी खड़ा मिला। टीम ने रतिया रोड स्थित मनोहर मेमोरियल कॉलेज का निरीक्षण किया तो यहां पर कूलरों में लारवा मिला। टीम ने दवाई डालकर लारवा नष्ट किया। स्वास्थ्य विभाग डोर टू डोर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान अब तक 850 नोटिस जारी हो चुके हैं। सबसे ज्यादा लारवा घरों के कूलरों, पानी टंकियों व फ्रीज ट्रे में मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह से ज्यादा समय तक पानी खड़ा रहे तो लारवा पैदा हो जाता है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के समय काटता है।
जिले में डेंगू मरीजों की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 0
कोट
डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है और टीम डोर टू डोर सर्वे भी कर रही है। जिले में अब तक डेंगू का नया केस नहीं मिला है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी