फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue flourished again, five new victims found in the district after five days

फिर पनपा डेंगू, जिले में पांच दिन बाद मिले पांच नए पीड़ित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dengue flourished again, five new victims found in the district after five days
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में अभी तक टला नहीं है, पांच दिन तक शून्य केस रहने के बाद बुधवार को जिले में पांच नए केस मिले है। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 973 तक पहुंच गया है। 18 नवंबर को जिले में 12 केस मिले थे, इसके बाद जिले में नए केसों का आंकड़ा शून्य रहा। बुधवार को पांच नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग फिर हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

वहीं निजी लैब संचालकों का कहना है कि जांच में अभी भी 25 से 30 फीसदी डेंगू मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों से बाहर चल रही निजी लैब में डेंगू के रोजाना 25 से 30 सैंपल डेंगू के लिए जाते है और उसमें 5 से 6 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच में ही डेंगू की पुष्टि करता है, निजी लैब में किए जाने वाले कार्ड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं की जाती है।
विज्ञापन

यहां मिले डेंगू के नए केस
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव कारियां निवासी 36 वर्षीय युवक, टोहाना निवासी 18 वर्षीय युवती, टोहाना के वार्ड नंबर 6 निवासी 28 वर्षीय युवती, फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी 39 वर्षीय युवती, जंडी मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज अस्पताल में दाखिल
डेंगू के दो मरीज अभी अस्पताल में दाखिल हैं। डेंगू के अब तक मिले 973 मरीजों में से 190 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इसमें से 188 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। अब तक विभाग 3956 डेंगू के सैंपल ले चुका है, इसमें 973 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

लारवा मिलने पर 10 घरों को नोटिस जारी
बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 1323 घरों में सर्वे का दावा किया है, इसमें से 10 घरों में लारवा मिला है। अब तक जिले में 4 लाख 43 हजार 613 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें से 5426 घरों में लारवा मिला है।
जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 973
कोट
डेंगू के जिले में बुधवार को पांच नए केस मिले हैं। हालांकि डेंगू अभी काफी कंट्रोल में है, लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed