फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue figure near one thousand, 6 year old girl found positive

डेंगू का आंकड़ा एक हजार के पास, 6 साल की बच्ची मिली पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dengue figure near one thousand, 6 year old girl found positive
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में अभी खत्म नहीं हुआ है। आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। वीरवार को फतेहाबाद के भीमां बस्ती निवासी 6 वर्षीय बच्ची डेंगू पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा एक घर में लारवा मिला है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 993 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 75 फीसदी मरीज फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के अब तक जिले में 4275 सैंपल लिए गए हैं इसमें 993 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से अब तक 201 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है फिलहाल एक मरीज अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

5507 घरों में मिल चुका है लारवा
जिले में अब तक रिकॉर्ड 5507 घरों में लारवा मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात की जाए तो 4.62 लाख घरों में जाकर टीमों ने जांच की है। इसमें 5507 घरों में लारवा मिला है। इसके अलावा चार घरों को दोबारा लारवा मिलने पर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप ने बंद की फॉगिंग
नगर परिषद ने डेंगू को लेकर पिछले दिनों फॉगिंग शुरू की थी, लेकिन अब हाल में फॉगिंग बंद है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी फॉगिंग नहीं करवा रहा है।
जिले में डेंगू का वीरवार को एक केस मिला है। लोगों से अपील है कि लापरवाही न बरतें और लक्षण दिखने पर अस्पताल में जाकर जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed