{"_id":"616337838ebc3e8ba80441f9","slug":"dengue-broke-the-record-of-the-last-three-years-the-number-of-patients-increased-to-60-fatehabad-news-hsr6140968151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 60 हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 60 हुई मरीजों की संख्या
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल का मेल वार्ड। संवाद
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना मिल रहे नए केसों ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 60 हो गई है। 2018 में डेंगू के सर्वाधिक मरीज 56 मिले थे। इसके बाद इस साल सबसे अधिक मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद क्षेत्र में मिल रहे है। यहां करीब 48 मरीज इस साल मिल चुके है। डेंगू मरीज मिलने के साथ-साथ विभाग ने सर्वे भी बढ़ा दिया है। अब तक जिले में लारवा मिलने पर करीब 2350 घरों के मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो सबसे ज्यादा लारवा घरों में पनप रहा है। घरों के फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकियों में लारवा मिल रहा है।
जानिए जिले में डेंगू-मलेरिया की स्थिति
वर्ष डेंगू मलेरिया
2015 189 88
2016 38 59
2017 419 42
2018 56 2
2019 29 5
2020 35 0
2021 60 2
ये हैं डेगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार का होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
चिकनगुनिया के लक्षण
- बुखार के साथ जोड़ों में दर्द व सूजन
- कंपकंपी व ठंड के साथ बुखार का अचानक बढ़ना
- सिर दर्द होना
ऐसे करें बचाव
- घरों के आसपास गड्ढों में मिट्टी भरवा दें।
- कूलर, टैंक या अन्य पानी से भरे हुए बर्तन सप्ताह में एक बार जरूर खाली करें।
- शरीर को ढककर रखें और पूरी बाजू के कपड़े ही पहनें।
- बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नागरिक अस्पताल में नहीं अलग वार्ड, सीएमओ बोले- जरूरत नहीं
डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में अलग से वार्ड बनाता है। लेकिन इस बार अस्पताल में अलग से वार्ड नहीं बनाया गया है। इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण का कहना है कि डेंगू के लिए अलग से वार्ड की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही
जिले में अब तक डेंगू के 60 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। इसके अलावा कूलर, फ्रिज ट्रे व टंकियों में सप्ताह में एक बार पानी जरूरत बदलें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन