फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstration on rising petrol ana diesel prices

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on rising petrol ana diesel prices
धरनास्थल पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे किसान। - फोटो : Fatehabad
पेट्रोल डीजल व एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों, कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं की ओर से लालबत्ती चौक स्थित आंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस धरने में पूर्व सांसद एवं जिला प्रभारी चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, जिला को ऑर्डिनेटर अरविंद शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा पूनिया सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार हठधर्मी अपनाते हुए जनविरोधी निर्णय ले रही है। कृषि कानूनों के चलते 200 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं और पूरी ठंड का सीजन किसानों ने सड़कों पर गुजारा है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। इसी के विरोध स्वरूप कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिशा निर्देश पर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जनता त्रस्त हो गई है। बार-बार जनविरोधी फैसले लेकर जनता को परेशान किया जा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है जबकि केंद्र सरकार बड़े-बड़े दावे करके सत्ता में आई थी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप सिंह बराड़, नरेंद्र मग्घर, मंगत लालवास, निहाल सिंह मताना, पूनम रति, भीम नारंग, डॉ. मुख्तार सदर, गोपाल चौधरी, राजेश गांधी, रामतीर्थ बेनीवाल, अशोक गर्ग, रणधीर बोदीवाली, सीताराम एडवोकेट, रामकिशन कंबोज सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पक्का मोर्चा स्थल पर किसान-मजदूर आज मनाएंगे एकता दिवस : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डीसी कार्यालय के बाहर पक्का मोर्चा स्थल पर किसानों-मजदूरों द्वारा गुरु रविदास जयंती और शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीदी दिवस को किसान मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिलेभर से किसान व मजदूर डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे। पक्का मोर्चा स्थल पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने व एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों की भूख हड़ताल 46वें दिन भी जारी रही। भट्टूकलां क्षेत्र के किसानों ने देवीलाल सांई की अध्यक्षता में भूख हड़ताल की और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान सभा के जिला सहसचिव विष्णुदत्त ने कहा कि सरकार पूरी तानाशाही पर आ चुकी है। किसानों की मांगों को सुनकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बजाय जनता में फूट डालकर आंदोलन को तोड़ना चाहती है। इस मौके पर रामस्वरूप सांई, साधुराम सहारण, मनोज सांई, रोहताश सिहाग, सोहनलाल श्योराण, निर्मल सिंह, वचन सिंह, अभय सिंह, कृष्ण चंद्र, बलबीर सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed