फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstration by dragging three km of vehicles by hand

तीन किमी गाड़ियों को हाथों से घसीट कर जताया रोष

Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by dragging three km of vehicles by hand
संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर किसानों ने फतेहाबाद शहर में भी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने तीन किलोमीटर तक गाड़ियों को हाथों से घसीट कर रोष जताया। लोग सुबह 10 बजे अपनी बैलगाड़ी, साइकिल, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, गाड़ियां और दूसरे वाहनों को लेकर पहुंचे। लघु सचिवालय के मुख्य गेट के आगे से गाड़ी के आगे रस्सियों से बैलों को बांधा और संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने उस गाड़ी को खींचते हुए पुराना बस स्टैंड, बीघड़ मोड़ से होते हुए लाल बत्ती चौक से होकर वापस लघु सचिवालय पहुंचे और वहां 8 मिनट हॉर्न बजाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि महंगाई को लेकर जिले में 9 जगहों पर प्रदर्शन किया गया। किसानों को विपक्षी दल कांग्रेस, इनेलो व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया सचिव डॉ. विनीत पूनिया, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन पोटलिया, हरप्रीत सिंह मान व राजकुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दर को 100 से पार कर दिया है। इस कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। डॉ. विनीत पूनिया ने कहा कि इस अहंकारी सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई की मार सभी वर्गों पर पड़ी है। महंगाई की मार से आज कोई वर्ग अछूता नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जिसने किसान के उपयोग में आने वाली कीटनाशक दवाई, खाद, बीज व कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगाया है। यह ऐसी जनविरोधी सरकार है, जिसने डीजल पर सवा आठ गुना एक्साइज ड्यूटी लगाकर डीजल को बहुत महंगा कर दिया है, जिससे एक तरफ किसान पीड़ित हैं, वहीं दूसरी तरफ सभी प्रकार के भाड़े बढ़ गए हैं, जिसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों संदीप काजला, रामकुमार बहबलपुरिया, मलकीत फौजी, योगेंद्र भूथन, करमजीत सालमखेड़ा, बंसी सिहाग, रविंद्र हिजरावां, मनफूल ढाका, सुरेश गढ़वाल, कल्याण सिंह, बेगराज, रामेश्वर भोडिया, गुरनाम, कृष्ण भोडिया, इकबाल अजीतसर, सुशील गोदारा, मोहनलाल नारंग, जगबीर तूर, बलराज बिघड़, पूनम चंद रत्ती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed