फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to replace the municipality with a panchayat: 9 councilors, including the vice-chairman, have submitted their written resignations

Fatehabad News: नगर पालिका हटाओ, पंचायत लाओ की मांग, वाइस चेयरमैन समेत 9 पार्षदों ने दिया लिखित इस्तीफा

Fri, 02 Oct 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to replace the municipality with a panchayat: 9 councilors, including the vice-chairman, have submitted their written resignations
भूना। पुरानी जनता धर्मशाला में महापंचायत में शामिल लोगों को संबोधित करते हुएस्त्रोत आयोजक
भूना। नगर पालिका की कार्यप्रणाली के खिलाफ शुक्रवार को पुरानी जनता धर्मशाला में आयोजित सर्वजातीय महापंचायत में नगर पालिका को भंग कर भूना में दोबारा ग्राम पंचायत व्यवस्था लागू करने की मांग उठी। महापंचायत में पहुंचे लोगों ने हाथ उठाकर पंचायत व्यवस्था बहाल करने के समर्थन में अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन

लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी, विकास शुल्क, विभिन्न करों और विकास कार्यों को लेकर जमकर नाराजगी जताई। मंच संचालन वीरेंद्र शर्मा ने किया। आयोजनकर्ता पीडी शर्मा, खैराती लाल छोकरा, एडवोकेट नरेंद्र रेवड़ी, पूर्व चेयरमैन चंद्रभान मेहता, सुरेश कुमार आरेवाला, दलबीर सिंह, पूर्ण चंद कंबोज आदि ने 51 सदस्यीय कमेटी गठित करके आंदोलन की आगामी रणनीति बनाने का कदम उठाया।
विज्ञापन



महापंचायत के दौरान वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी समेत 9 पार्षदों ने लिखित रूप में इस्तीफे सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। इनमें रोहतास जांगड़ा, कृष्णा सोनी, अतुल सोनी, कविता भुक्कल, सुमन शर्मा, पूजा छोकरा, शीला देवी और प्रकाश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि मास्टर पंकज पसरीजा समेत भगवंती कंबोज, अमन बाबा, रामनिवास नायक और रोहताश गोयल ने मौखिक रूप से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस तरह कुल 14 पार्षदों ने नगर पालिका के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। राहुल दहिया और सुमित वाल्मीकि की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
-
प्रॉपर्टी आईडी और विकास शुल्क पर फूटा गुस्सा
महापंचायत में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कथित अव्यवस्था, वर्ष 2011 से 2026 तक विकास शुल्क की वसूली और विभिन्न करों का मुद्दा प्रमुखता से उठा क्योंकि खाली प्लाटों के लाखों रुपये टैक्स के रूप में वसूलने के नोटिस दिए जा रहे हैं। जहां पर कोई भी डेवलपमेंट तक नहीं है। लोगों ने कहा कि इन व्यवस्थाओं के कारण आम शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
----------

कंबोज समाज ने निकाला जुलूस
वार्ड 6 व 7 तथा 8 के लोग महापंचायत से पहले कंबोज धर्मशाला में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में शहर की सड़कों से होते हुए पुरानी जनता धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका हटाओ, ग्राम पंचायत लागू करो के नारे लगाए गए। इसके बाद नगर पालिका को भंग कर ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

--------

हाथ उठाकर दिया समर्थन
महापंचायत को पूर्व जिला पार्षद बलविंदर सिंह कैरों, खैराती लाल छोकरा, शिक्षाविद तरसेम शर्मा, एडवोकेट प्रवीण राणा, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान अजय मेहता, शिक्षाविद सुखदेव भुक्कल, रिटायर्ड प्रिंसिपल अग्रसेन सुथार, शिक्षाविद जसवंत सिंह बैंस आदि ने संबोधित किया। महापंचायत में मौजूद हजारों लोगों से समर्थन में हाथ उठवाए गए। इस पर लोगों ने अपनी सहमति जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed