{"_id":"66145300408f8265ca00d6c4","slug":"demand-to-purchase-wheat-from-dfsc-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-115282-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीएफएससी द्वारा गेहूं की खरीद न करने को लेकर डीसी से मिले आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीएफएससी द्वारा गेहूं की खरीद न करने को लेकर डीसी से मिले आढ़ती
Tue, 09 Apr 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में डीसी कार्यालय के बाहर ज्ञापन देने आए आढ़ती।
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडी में इस बार डीएफएससी द्वारा गेहूं की खरीद न करने को लेकर सोमवार को अनाज मंडी व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त राहुल नरवाल से मिला। व्यापारियों ने मांग की है कि फतेहाबाद अनाज मंडी में दोनों एजेंसियों से भी गेहूं की खरीद करवाई जाए। उपायुक्त ने उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार फतेहाबाद जिले में 7 अनाज मंडियों 45 खरीद केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद की जानी है। खरीद के लिए अलग-अलग सरकारी एजेंसियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इस बार फतेहाबाद की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का जिम्मा केवल हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस को दिया गया है, जबकि डीएफएससी इस बार अनाज मंडी में गेहूं खरीद नहीं करेगा।
इस बात को लेकर फतेहाबाद व्यापार मंडल के आढ़तियों में रोष है। सोमवार को अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू की अध्यक्षता में आढ़ती उपायुक्त राहुल नरवाल से मिले और ज्ञापन सौंपा। अपने ज्ञापन में आढ़तियों ने बताया कि फतेहाबाद में इस बार डीएफएससी द्वारा गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी, इससे अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ सकती है। पिछले साल अनाज मंडी में 20 लाख कट्टों की खरीद हुई थी और डीएफएससी ने इसमें से करीब 10 से 12 लाख कट्टे खरीदे थे।
विज्ञापन
इस बार गेहूं की खरीद का जिम्मा केवल दो एजेंसियों हैफेड व वेयर हाउस को दिया गया है, जिससे अनाज मंडी में अव्यवस्था फैल जाएगी। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद का सीजन 20 दिनों का होता है और ऐसे में समय पर गेहूं की खरीद नहीं हुई तो अनाज मंडी में जाम जैसी स्थिति बन जाएगी। उन्होंने अनाज मंडी में डीएफएससी द्वारा गेहूं खरीद की मांग की है।
इस बार हरियाणा वेयर हाउस व हैफेड को ही गेहूं खरीद का जिम्मा दिया गया है। डीएफएससी को इससे अलग कर दिया गया है, जिस कारण अनाज मंडी में गेहूं खरीद में दिक्कत आएगी। हरियाणा वेयर हाउस के पास पहले से ही कर्मचारियों की कमी है, जिस कारण समय पर गेहूं की खरीद नहीं हो पाएगी। इसको लेकर सोमवार को उपायुक्त से मिलकर डीएफएससी से खरीद करवाने की मांग की गई है। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सीएम से मिला जाएगा। - जगदीश भादू, प्रधान अनाज मंडी व्यापार मंडल, फतेहाबाद।