{"_id":"6aad6ffaa2bb785c7d0e7b89","slug":"demand-to-include-nai-basti-in-the-panchayat-before-the-panchayat-elections-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-161363-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंचायत चुनाव से पहले नई बस्ती को पंचायत में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंचायत चुनाव से पहले नई बस्ती को पंचायत में शामिल करने की मांग
Fri, 18 Sep 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम आकाश शर्मा को मांग पत्र देते बस्तीवासी
जाखल। जाखल मंडी की नई बस्ती को ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को बस्तीवासियों ने टोहाना पहुंचकर एसडीएम आकाश शर्मा को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने पंचायत चुनाव से पहले नियमानुसार निर्णय लेने की मांग की।
बस्तीवासियों ने बताया कि नई बस्ती में करीब दो हजार की आबादी है। यहां 672 मतदाता हैं। उन्होंने नई बस्ती को जाखल ग्राम पंचायत में शामिल करने या अलग ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग की। लोगों के अनुसार यह मामला करीब पांच साल से लंबित है।
वे मुख्यमंत्री, उपायुक्त, बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष कई बार मांग रख चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बस्तीवासियों ने बताया कि जाखल ग्राम पंचायत की ग्राम सभा नई बस्ती और उसके 672 मतदाताओं को पंचायत में शामिल करने का प्रस्ताव पहले ही पारित कर चुकी है। प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भी भेजा जा चुका है। इसके बावजूद मामला कार्यालयों में लंबित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नई बस्ती का जाखल क्षेत्र से सामाजिक और दैनिक जरूरतों के स्तर पर सीधा जुड़ाव है। ऐसे में पंचायत चुनाव से पहले मामले में नियमानुसार निर्णय लिया जाना चाहिए। बस्तीवासियों ने चेतावनी दी कि नई बस्ती को जाखल ग्राम पंचायत में शामिल करने के बजाय दोबारा नगरपालिका में शामिल करने का प्रयास हुआ तो विरोध किया जाएगा।
उन्होंने गुरुद्वारा बस्ती अंडरपास पर धरना-प्रदर्शन करने की बात कही। साथ ही किसान और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान जगसीर सिंह, पिंटू राम, हरिचंद गर्ग, विक्रमजीत, जीवन कुमार, रामगोपाल और वीरा राम सहित कई लोग मौजूद रहे।