फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to have the case of teacher Anoop investigated outside the district

Fatehabad News: शिक्षक अनूप मामले की जांच जिले से बाहर कराने की मांग

Sat, 22 Aug 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to have the case of teacher Anoop investigated outside the district
​शिक्षक अनूप के आमरण अनशन मामले को लेकर बैठक करते किसान नेता। स्त्रोत-स्वयं।
टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा, सर्व कर्मचारी संघ और नगर परिषद यूनियन पदाधिकारियों की बैठक पक्का मोर्चा में हुई। इसमें प्राध्यापक अनूप कुमार मामले की निष्पक्ष जांच जिले से बाहर के उच्च अधिकारियों की कमेटी से कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके साथ यूनियन पदाधिकारियों ने दोषी मिलने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। बैठक में कहा गया कि प्रथम दृष्टि में प्राध्यापक अनूप कुमार को उच्च अधिकारियों की ओर से कथित प्रताड़ना का मामला सामने आता है।
विज्ञापन

अनूप कुमार 20 अगस्त से आंबेडकर चौक पर आमरण अनशन कर रहे हैं। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बैठक में नगर निकाय कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में जमा कूड़े पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों ने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच समझौता होने तक प्रशासन ने जबरन कूड़ा उठाने का प्रयास किया तो संयुक्त किसान मोर्चा इसका विरोध करेगा। किसी भी कीमत पर कूड़ा नहीं उठाने देने की चेतावनी दी गई। बैठक में लाभ सिंह हरी, रणजीत ढिल्लो, मुंशी राम, कृष्ण, रविंद्र सिंह, बलवान सिंह, वकील सिंह और सूबे सिंह आर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed