फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to cancel the auction scheduled for January 15, warning of protests.

Fatehabad News: 15 जनवरी को प्रस्तावित नीलामी रद्द करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 27 Dec 2025 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 Dec 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Demand to cancel the auction scheduled for January 15, warning of protests.
जाखल । गांव नडेल में एक किसान की जमीन की नीलामी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहा की जाखल, लहरा और मूनक ब्लाक इकाइयां एकजुट हो गई हैं। शनिवार को तीनों यूनिटों की संयुक्त बैठक जाखल के किसान विश्राम गृह में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता निर्भय रतिया ने की। बैठक में किसानों ने एक सुर में जमीन नीलामी का कड़ा विरोध करते हुए इसे किसान विरोधी कदम बताया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि नडेल गांव के एक किसान की जमीन की नीलामी 15 जनवरी को तय की गई है जिसे क्षेत्र के किसान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। निर्भय रतिया ने कहा कि 17 दिसंबर को नायब तहसीलदार से मांग की गई थी कि वह किसान को आश्वस्त करें कि उसकी जमीन की नीलामी नहीं होगी लेकिन नायब तहसीलदार ने उलटा यह कहकर पुलिस बुला ली कि उन्हें बंधक बनाया गया है।
विज्ञापन

रतिया ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार के कथित झूठे बयान के आधार पर प्रशासन ने 14 नामजद और 15 अज्ञात किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। किसान यूनियन ने इन मुकदमों को तुरंत वापस लेने और नीलामी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने नीलामी की प्रक्रिया या दमनात्मक कार्रवाई जारी रखी तो यूनियन को व्यापक संघर्ष और आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसान नेता दर्शन सिंह, रिंकू, करनैल सिंह, राम सिंह, उत्तम सिंह, अजय, बंटी, गुलाब सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed