फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for sirens increased and prices tripled

Fatehabad News: सायरन की बढ़ी डिमांड तो तीन गुना तक हुए दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for sirens increased and prices tripled
फतेहाबाद में खरीदा गया सायरन
फतेहाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान करने के लिए सरकार ने गांव स्तर पर सायरन लगवाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद एकाएक मार्किट में सायरन की डिमांड बढ़ गई है। जिले में सायरन उपलब्ध नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि दिल्ली के बाजार में सायरन की कमी है और रेट ज्यादा है। ऐसे में वह सायरन मंगवाने का रिस्क नहीं ले रहे। पंचायत विभाग की ओर से सरपंचों को अपने-अपने गांव में सायरन लगाने के आदेश हैं। सायरन लगवाने का खर्च ग्राम पंचायत को वहन करना होगा, लेकिन जिले व उसके आसपास के इलाकों में उपलब्ध न होने के चलते सरपंचों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सायरन की डिमांड बढ़ने के कारण सायरन के रेट भी लगभग दागुने हो चुके हैं। कुछ एक सरपंचों ने दिल्ली से सायरन मंगवाए हैं, लेकिन अब सायरन की कीमत 5 से 6 हजार रुपये के बीच हो गई है। यह सायरन पहले 1500 से 2000 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो जाता था। पंचायतों को यह भी आदेश जारी किए गए हैं कि जब तक सायरन की व्यवस्था नहीं हो जाती। जब तक गांव में लगे स्पीकर के माध्यम से मोबाइल पर सायरन बजाकर पूरे गांव को अलर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

गांव के लिए करीब 24 हजार रुपये का सायरन खरीदा गया है। इस सायरन में गांव में अनाउसमेंट करने की भी सुविधा है और भी कई प्रकार के विकल्प मौजूद हैं, ताकि इस परिस्थिति के बाद भी सायरन का सदुपयोग किया जा सके।

- चंद्रमोहन पोटलिया, सरपंच, गांव ढांड

-------

विभाग की ओर से करीब 20 सरपंचों को सायरन उपलब्ध करवा दिए गए हैं। बाकी सरपंचों को भी जल्द सायरन उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी है।

- अनिल कुमार, खंड पंचायत अधिकारी

---------
प्रशासन की ओर से सायरन के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जिले में कोई भी समस्या नही आने दी जाएगी।

- मनदीप कौर, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article