फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for settlement of pending cases of teachers

Fatehabad News: अध्यापकों के लंबित मामलों के निपटारे की मांग

Wed, 28 Jan 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 28 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand for settlement of pending cases of teachers
फतेहाबाद। अध्यापकों के लंबित मामलों के निपटारे को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला प्रधान राजपाल मिताथल की अध्यक्षता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद अनीता बाई से मिला और मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिला सचिव देसराज माचरा ने बताया कि उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि सभी जेबीटी अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी की जाए। मुख्य शिक्षक के जिला में जितने पद बनते हैं, उन पर पदोन्नति हो। लंबित एसीपी मामले, एलटीसी मामले, लंबित मेडिकल बिल के मामले तुरंत निपटाएं जाएं। मिड-डे मील वर्कर एवं हेल्पर का समय पर मानदेय जारी किया जाए। स्कूलों में भारी मात्रा में मिड डे मील का सामान भेजा गया है जिसका रखरखाव करना अध्यापकों के लिए मुश्किल हो जाता है। मिड-डे मील की कुकिंग राशि भी जारी की जाए।
विज्ञापन

स्कूलों में जो सामान भेजा गया है, उसकी कीमत बारे जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में मासिक खर्च का हिसाब लगाने में बड़ी दिक्कत आ रही है। भविष्य में हर स्कूल की मांग के अनुसार मिड-डे मील का सामान भेजा जाए या राशि उपलब्ध करवाई जाए। जिला प्रधान राजपाल मित्ताथल ने बताया कि बच्चों के लिए जो चॉकलेट दी जाती है, उनके रखरखाव में भी अध्यापकों को समस्या आती है। जिन स्कूलों में मुखिया नहीं है, उन स्कूलों की डीडी पावर स्कूल इंचार्ज अध्यापक को दी जाए ताकि स्कूल के आर्थिक मामले समय पर निपटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईईओ ने मामलों के हल के लिए कुछ समय मांगते हुए कहा कि अध्यापकों के सभी मामले हल किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ प्रधान डॉ. नीतू डूडेजा, फतेहाबाद ब्लॉक प्रधान हरपाल हुडा, ब्लॉक सचिव मुरारी लाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोठड़ा, ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य पूजा बुद्धिराजा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed