{"_id":"69a32fa420f0ad4b530ad6c4","slug":"demand-for-registration-of-health-friends-and-restoration-of-the-board-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-149419-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वास्थ्य मित्रों का पंजीकरण और बोर्ड बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वास्थ्य मित्रों का पंजीकरण और बोर्ड बहाल करने की मांग
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन की टीम। स्त्रोत- प्रवक्ता।
- फोटो : सांकेतिक
टोहाना। प्रदेश सरकार हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड को बहाल करें और अपंजीकृत स्वास्थ्य मित्रों को पंजीकृत करे। यह बात अनुभवी स्वास्थ्य मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अजायब सिंह ने अनुभवी स्वास्थ्य मित्रों की सभा को संबोधित करते हुए कही।
यह बैठक पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल सैनी के नेतृत्व में जींद, फतेहाबाद, यमुनानगर और फरीदाबाद में आयोजित बैठकों की शृंखला का हिस्सा रही। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अजायब सिंह फतेहपुरी ने की और मंच संचालन रघुबीर ने किया।
सभा में स्वास्थ्य मित्रों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ-सुथरा, नशा-मुक्त और सेवा भाव से प्राथमिक उपचार देने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर मारे जा रहे छापे बंद करने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में स्थापित हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड फिलहाल बंद है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया कि बोर्ड को पुनः बहाल किया जाए ताकि सभी अपंजीकृत अनुभवी स्वास्थ्य मित्रों का पंजीकरण हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. गुरदीप सिंह ढिल्लों, स्टेट एडवाइजर जगमोहन अरोड़ा, रतिया ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह मंघेरा, नरवाना जॉइंट प्रेसिडेंट बलजीत कतीरा, ब्लॉक कमेटी सदस्य सुखविंदर तलवारी, अमरीक सिंह पिरथला और भगवान सिंह खनोरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।