फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for canteen, wheelchair and Vita booth in the sub-tehsil from the Deputy Commissioner

Fatehabad News: उपायुक्त से उप तहसील में कैंटीन व्हीलचेयर और वीटा बूथ की मांग

Fri, 03 Apr 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demand for canteen, wheelchair and Vita booth in the sub-tehsil from the Deputy Commissioner
भूना। उप तहसील कार्यालय भूना में मूलभूत सुविधाओं को लेकर बार एसोसिएशन, स्टांप वेंडर और वसीका नवीसों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील परिसर में जलपान के लिए कैंटीन, दिव्यांग व बीमार लोगों के लिए व्हीलचेयर तथा वीटा बूथ की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट रामप्रकाश मावलिया, एडवोकेट गोपाल सरदाना, सतवीर सिंह, सुरेश सरदाना, शत्रुघ्न ओला, एडवोकेट रोशनी देवी, राकेश कुमार व विकास सरदाना सहित अन्य शामिल रहे। उन्होंने बताया कि उप तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि बीमार और दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

वहीं जलपान के लिए भी लोगों को दूर-दूर तक भटकना पड़ता है, ऐसे में परिसर में कैंटीन की व्यवस्था जरूरी है। इसके अलावा वीटा बूथ की सुविधा भी समय की मांग है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed