फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Delhi agency question papers for primary classes did not reach Fatehabad, exams canceled at many places

Fatehabad: दिल्ली की एजेंसी ने प्राइमरी कक्षाओं के लिए नहीं पहुंचाया प्रश्र पत्र, कई जगहों पर परीक्षाएं रद्द

Thu, 14 Mar 2024 12:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Mar 2024 12:05 PM IST
सार

फतेहाबाद के स्कूलों में प्रश्न पत्र न पहुंचने और खुद के स्तर पर फॉटोकॉपी करवाने के निर्देशों के बाद बवाल शुरू हो गया। निर्देश पहुंचने तक स्कूल इंचार्ज और शिक्षक गांव व ढाणियों में बने अपने स्कूलों में पहुंच चुके थे। गांवों में फोटोकॉपी करवाने की व्यवस्था न होने के चलते कई स्कूल शिक्षकों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Delhi agency question papers for primary classes did not reach Fatehabad, exams canceled at many places
लाइन में बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद शिक्षा विभाग द्वारा तीन बार डेटशीट बदलने के बाद बुधवार से शुरू हुई प्राइमरी स्कूलों की लिखित परीक्षाएं वीरवार को मजाक बनकर रह गई। प्राइमरी कक्षाओं के वीरवार को होने वाली लिखित परीक्षाओं के प्रश्र पत्र ही दिल्ली की एजेंसी ने छपवाई करवाकर नहीं भिजवाए। दिल्ली की एजेंसी द्वारा प्रश्न पत्रों को लेकर सुबह 6 बजे तक कोई जवाब न देने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने स्कूलों को अपने स्तर पर फॉटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं लेने के निर्देश दे दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्कूलों में प्रश्न पत्र न पहुंचने और खुद के स्तर पर फॉटोकॉपी करवाने के निर्देशों के बाद बवाल शुरू हो गया। निर्देश पहुंचने तक स्कूल इंचार्ज और शिक्षक गांव व ढाणियों में बने अपने स्कूलों में पहुंच चुके थे। गांवों में फोटोकॉपी करवाने की व्यवस्था न होने के चलते कई स्कूल शिक्षकों ने हंगामा किया। भूना में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। ये ही नहीं भूना खंड के कई प्राइमरी स्कूलों में परीक्षाएं ही रद्द कर दी गई। इसके अलावा कई स्कूल शिक्षक सुबह 11 बजे फोटोकॉपी करवाने के लिए भटकते रहे और फोटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं ली गई। वीरवार को कक्षा पहली की हिंदी, दूसरी की गणित,तीसरी की अंग्रेजी, चौथी की अंग्रेजी और पांचवी की हिंदी विषय की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैम पोर्टल के लिए दिल्ली की पीपी इंटरप्राइजिज को पेपर छपवाई का ठेका दिया गया था। एजेंसी को सभी दस्तावेज और विद्यार्थियों की संख्या बता दी गई थी। बुधवार से परीक्षाएं शुरू हुई लेकिन मंगलवार रात 10 बजे बुधवार को होनी वाली परीक्षाओं के प्रश्र पत्र दिए गए लेकिन वीरवार को होने वाली परीक्षाओं के प्रश्र पत्र समय पर नहीं पहुंच गए। सुबह दिल्ली से ही 6 बजे प्रश्रपत्र भेजे गए है। ऐसे में सुबह ही स्कूल इंचार्ज को कह दिया गया था कि प्रश्र पत्र की खुद फोटोकॉपी करवाकर परीक्षाएं ले ले। कुछ स्कूलों में दिक्कत आई लेकिन अन्य जगहों पर परीक्षाएं ली जा रही है। - वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed