{"_id":"67eade4575bce8ee070ecd03","slug":"decision-taken-in-mahapanchayat-to-prevent-drug-abuse-villagers-will-meet-dgp-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-131599-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे पर रोकथाम के लिए महापंचायत में लिया फैसला, डीजीपी से मिलेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे पर रोकथाम के लिए महापंचायत में लिया फैसला, डीजीपी से मिलेंगे ग्रामीण
Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
गांव नंगल में नशे पर रोकथाम को लेकर महापंचायत करते ग्रामीण
रतिया। गांव नंगल में नशे पर रोकथाम के लिए सोमवार शाम को महापंचायत हुई। इसमें आसपास के गांवों को साथ लेकर डीजीपी से मिलने का निर्णय लिया गया। महापंचायत में पहुंचे ग्रामीणों ने नशा की रोकथाम करवाने, युवाओं का नशा छुड़वाने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों पर लगाम नहीं कस रही। इससे नशेड़ियों के हौंसले बुलंद हैं। महापंचायत में बड़े अधिकारियों से मिलने के सुझाव दिए गए। इसके बाद फैसला लिया गया कि नंगल पंचायत व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि आसपास के दर्जन गांवों की पंचायतों व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ डीजीपी मिला जाएगा। उनसे मिलकर नशों विरोध कार्यक्रम करवाने व नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करवाने की मांग रखी जाएगी।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि बलदेव सिंह, शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान जगतार सिंह, जगसीर खुशदिल, मास्टर राजकुमार व युवा अध्यक्ष छिंदा नंगल ने महापंचायत की अध्यक्षता की। इस मौके पर कुलदीप घारु, संदीप सिंह टूरना, अवतार सिंह, राजकुमार, भान चंद, सुखविंद्र सिंह आदि माैजूद रहे।