फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of Youth from Haryana in Ukraine War Family Had No Contact for 7 Months

यूक्रेन युद्व में हरियाणा के युवक की मौत: 7 माह से परिवार का नहीं हआ संपर्क; रूस की सेना में जबरन भर्ती किया

Sat, 04 Apr 2026 10:27 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 04 Apr 2026 10:27 AM IST
सार

रघुबीर का कहना है कि उनके पास शुक्रवार रात को सूचना आई थी। इसके बाद परिवार आज सुबह दिल्ली रवाना हुआ। 11 सितंबर 2025 से दोनों का परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Death of Youth from Haryana in Ukraine War Family Had No Contact for 7 Months
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव कुम्हारिया के दो युवकों को रूस की सेना में जबरन भर्ती करके यूक्रेन में युद्ध में धकेले जाने के मामले में एक की मौत हो गई है। युवक अंकित जांगड़ा की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी विजय पूनिया का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। अंकित जांगड़ा का शव दिल्ली पहुंच गया है। जहां परिजन शव लेकर दिल्ली से गांव के लिए चल पड़े है। इसकी पुष्टि अंकित के भाई रघुबीर जांगड़ा ने की है।

विज्ञापन


रघुबीर का कहना है कि उनके पास शुक्रवार रात को सूचना आई थी। इसके बाद परिवार आज सुबह दिल्ली रवाना हुआ। 11 सितंबर 2025 से दोनों का परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ था। बता दें कि, इन दोनों युवकों की वापसी के लिए परिवार की ओर से काफी प्रयास किए गए थे। परिजन दिल्ली और चंडीगढ़ में रूसी एंबेसी, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से मदद की गुहार लगाने के लिए गए। परिजनों से संपर्क के दौरान दोनों युवकों ने बचाने के लिए वीडियो शेयर करके बचाने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed