फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   death of young man, dengue suspected youth dead after five days of marriage, health, fatehabad

शादी के महज पांच दिन बाद युवक की मौत, डेंगू की आशंका, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

Sun, 17 Nov 2019 06:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
death of young man, dengue suspected youth dead  after five days of marriage, health, fatehabad
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में शादी के महज पांच दिन बाद डेंगू आशंकित युवक की मौत हो गई। मृतक युवक मोहित (22) की 12 नवंबर को ही शादी हुई थी। शादी के बाद उसे अचानक तेज बुखार हुआ और उसके प्लेटलेट्स एकदम से बहुत कम हो गए। उसके बाद उपचार के लिए उसे पहले फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और वहां से हिसार एवं बाद में दिल्ली के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन युवक की जान नहीं बच सकी। उधर सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने फिलहाल इस मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव बड़ोपल निवासी मोहित पुत्र सुशील गांव में ही खेतीबाड़ी के काम में पिता का हाथ बंटाता है और महज चार-पांच दिन पहले 12 नवंबर को उसकी शादी की गई थी। उसकी शादी की तैयारियां कई दिन से चल रही थी और पूरे घर में खुशी का माहौल चलता रहा। इस बीच उसकी शादी के तुरंत बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और तेज बुखार हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसके प्लेटलेट्स डाउन होकर महज 60 पर आ गए थे। उसके बाद उसे हिसार के अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हिसार के चिकित्सकों ने युवक को तुरंत दिल्ली के अस्पताल में दाखिल करने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे लेकर नई दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में पहुंचे और उसका उपचार शुरू करवाया, लेकिन बीती देर रात उसने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। मोहित की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। जिस घर में दो दिन पहले तक मंगल गीत गाए जा रहे थे, उस घर में एकाएक विलाप के स्वर एवं चीत्कार गूंज उठी।
विज्ञापन

वर्जन
अभी तक हमारे संज्ञान में डेंगू आशंकित युवक की मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। जैसा आप बता रहे हैं, अगर ऐसा कोई मामला है तो संबंधित अस्पताल से इस मामले की रिपोर्ट ली जाएगी, इसके बाद ही आगे कुछ बता सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed