फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of two laborers

जाखल में सीवरेज निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी का तोंदा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Sat, 26 Dec 2020 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Death of two laborers
जाखल मंडी के नई बस्ती वार्ड नंबर 9 व 10 में सीवरेज निर्माण कार्य के चलते मिट्टी का तोंदा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मिट्टी में दबे दोनों मजदूरों को निकालने के लिए वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों व जेसीबी ने करीब 20 मिनट तक प्रयास किए। हालांकि, बाहर निकालते ही दोनों को जाखल स्थित सीएचसी में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद टोहाना रेफर कर दिया मगर वहां पहुंचने से पहले ही दूसरे मजदूर ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतकों में एक मजदूर 28 वर्षीय सुरजीत सिंह उर्फ चंदू पंजाब के चुलड़ कलां क्षेत्र के गुरु नानक नगर का निवासी था जबकि दूसरा फतेहाबाद जिले के ही गांव दिगोह निवासी 35 वर्षीय कुलदीप था। अविवाहित सुरजीत सिंह के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का पेट पालता था। वहीं, मृतक कुलदीप शादीशुदा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिट्टी का तोंदा गिरने से दो मजदूरों के दबने की दो महीनों में यह दूसरी घटना है। दो महीने पहले भी इसी प्रकार की घटना में दो मजदूर नीचे दब गए थे। उस दौरान भी मजदूर सुरजीत उर्फ चंदू मिट्टी में दब गया था मगर उस समय उसे तुरंत साथी मजदूरों ने बाहर निकाल लिया था जिससे उसकी जान बच गई थी मगर इस बार किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। इस बार मिट्टी के साथ-साथ उसके ऊपर बनी सड़क का मलबा भी गिर गया। इससे उन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान लेने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -विक्रम सिंह, प्रभारी, जाखल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed