फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of two corona infected women, 60 new patients found

कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत, 60 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Death of two corona infected women, 60 new patients found
तेहाबाद में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हुई है और 60 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। गांव मोचवाली निवासी महिला निमोनिया से पीड़ित थी और उसे हिसार के जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। यहां पर उपचार के दौरान 27 जनवरी को मौत हुई। इसके अलावा फतेहाबाद क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय महिला की फरीदकोट में उपचार के दौरान मौत हुई है। महिला को हार्ट की बीमारी थी और फरीदकोट में दाखिल करवाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 60 नए मरीज मिले हैं तथा दो महिलाओं की मौत हुई है। वहीं कोरोना को मात देकर 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 8 तक पहुंच गया है। मंगलवार को फतेहाबाद शहर में 8, टोहाना शहर में 5, रतिया में 10, भट्टूकलां में 17, बड़ोपल में एक और भूना क्षेत्र में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमण दर 9.62 फीसदी रही है। राहत की बात यह है कि सक्रिय 359 मरीजों में कोई भी अस्पताल में दाखिल नहीं है।
विज्ञापन

पिछले माह जिले में मिल चुके हैं 1777 केस
कोरोना संक्रमण की दर फिलहाल कम होने लगी है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में भी अब कोरोना संक्रमित कम मिल रहे हैं। रैपिड एंटीजन में पॉजिटिव केस ज्यादा मिलने पर संक्रमण दर बढ़ने का अनुमान रहता है। वहीं पिछले माह 31 दिनों में कोरोना के 1777 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

624 लोगों के लिए गए कोरोना सैंपल
जिले में कोरोना के मंगलवार को 624 सैंपल लिए गए हैं। आरटीपीसीआर के 406 और 218 रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए हैं। लैब से फिलहाल 406 कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
कोरोना संक्रमण की पहली से तीसरी लहर में ये रहे स्थिति
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहर 5137
टोहाना शहर 2605
रतिया 3475
भट्टूकलां 3154
बड़ोपल 1185
भूना 2496
जाखल 1625
किशोरों को दूसरी डोज लगनी शुरू, पहले दिन 94 ने लगवाई
किशोरों को कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है। मंगलवार को पहले दिन 94 किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले मे अब तक 34 हजार 677 किशोर पहली डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में 15 से 17 आयु वर्ग के 428, 18 से 44 आयु वर्ग के 1001 इसके अलावा 45 से 59 आयु वर्ग के 300 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया है। जिले में अब तक 6 लाख 69 हजार लोग पहली और 4 लाख 45 हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

कोट
कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हुई है, संबंधित अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद आंकड़ा दर्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है हालांकि लोग लापरवाही न बरतें।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed