फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of father-son sick from eating grin Buffalo

बीमार भैंस की खीस खाने से बाप-बेटे की मौत

Sat, 04 Oct 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Oct 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन

गांव हैदरवाला में बीमार भैंस की खीस खाने से बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत में तीनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार खीस खाने से पहले घर में सांप भी निकला था, जिसे गांव के कुछ लोगों को मारकर बाहर निकाला था। खीस खाने के बाद परिजनों की हालत बिगड़ने पर लोगों ने टोहाना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हैदरवाला में 10 दिन पहले होशियार सिंह की भैंस एक कटड़े को जन्म देने के बाद बीमार हो गई। इसके बावजूद परिजनों ने भैंस के दूध की खीस (नई ब्याही भैंस के दूध का खोया) बनाकर खाई। खीस को होशियार सिंह, उसके बेटे सतीश कुमार, नरेश कुमार, बहू रीतू और भांजी ने भी खाया। खीस खाने के बाद परिवार के सभी लोगों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभी को टोहाना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। होशियार सिंह और बेटे सतीश कुमार को लुधियाना रेफर कर दिया, वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य तीनों सदस्यों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

मृतक सतीश कुमार के साले दिनेश कुमार ने बताया कि टोहाना के प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन रीतू, नरेश कुमार और भांजी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है, वहां पर तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दिनेश कुमार ने बताया कि खाना खाने के बाद से परिवार के लोगों का शरीर नीला पड़ गया और सूजन आ गई। इसके बाद से खून की कमी हो गई। दिनेश कुमार के अनुसार घटना के दिन पहले घर में सांप भी निकला था। उसे गांव के 10-12 लोगों ने मारा था। आशंका इस बात की भी है कि सांप का प्रभाव भी हो सकता है।



- इस हादसे का पता तो है लेकिन पूरी जानकारी उनके  पास नहीं है। क्योंकि पीड़ित पक्ष ने यहां इलाज न कराकर निजी अस्पताल में इलाज कराया है।
                                                                                            - डॉ. कुनाल

भैंस के दूध से कभी ऐसा नहीं हो सकता। चाहे भैंस बीमार हो। ऐसा हो सकता है दूध निकालने के बाद उसमें कुछ गिर गया हो।
  डॉ. काशीराम, उपनिदेशक, पशु पालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed