फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of corona infected elderly, was also suffering from BP-sugar and pneumonia

Fatehabad News: कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, बीपी-शुगर और निमोनिया से भी था पीड़ित

Thu, 20 Apr 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Death of corona infected elderly, was also suffering from BP-sugar and pneumonia
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण का कहर जिले में एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वीरवार को फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग बीपी, शुगर और निमोनिया से भी पीड़ित था और पिछले चार दिनों से शहर के निजी अस्पताल में दाखिल था। बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद अधिकारियों को शव का दाह संस्कार करवाने के निर्देश दिए। नगर परिषद कर्मचारियों ने कोविड प्रोटोकॉल से कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के शव का दाह संस्कार किया। जिले में अब तक 504 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से इस साल में पहली मौत है। वहीं कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को जिले में 120 कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 115 आरटीपीसीआर हैं।
विज्ञापन


राहत नया केस नहीं मिला, 8 डिस्चार्ज हुए
स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक वीरवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है बल्कि आठ कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज हुए है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है। फिलहाल कोई कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है। जिले का रिकवरी रेट 97.43 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार आरटीपीसीआर किट पहुंची
कोरोना सैंपल को लेकर जिले में तीन हजार आरटीपीसीआर किट पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। रैपिड एंटीजन सैंपल सिर्फ इमरजेंसी में ही लिए जाएंगे। विभाग आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए बड़ोपल लैब में भेज रहा है।


जिले में अब तक कोरोना संक्रमण की स्थिति
क्षेत्र कोरोना संक्रमित मिल चुके
फतेहाबाद 5269
टोहाना 2651
रतिया 3570
भट्टूकलां 3295
बड़ोपल 1241
भूना 2566
जाखल 1697

कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग शुगर, बीपी बीमारी से भी पीड़ित था। कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के पास किट की कोई कमी नहीं है।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed