फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of a person due to intoxication

नशीला पदार्थ पीने से व्यक्ति की मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Death of a person due to intoxication
शहर के वार्ड नंबर 17 में एक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ पी लिया जिसकी नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया कार्रवाई की है। अंदाजा लगाया गया है कि नशे की ओवर डोज की वजह से उसकी मौत हुई है। डाक्टरों का बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और विसरा को जांच के लिए लैब में भेज दिया। वार्ड नंबर 17 निवासी तेजिंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई रविंद्र का पिछले कुछ समय से उसकी अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी जिस कारण उसने कोई नशीला पदार्थ पी लिया। उसकी तबीयत काफी खराब हो गई और उसे रतिया के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। रतिया शहर थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत की वजह क्या है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed