फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of a 37-year old man from Corona

कोरोना से 37 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Death of a 37-year old man from Corona
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल देने के लिए खड़े लोग। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण से 30वीं मौत हो गई। वीरवार को टोहाना के गांव गुल्लरवाला निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हुई है। ये दूसरी ऐसी मौत है जो अब तक सबसे कम उम्र के मरीज की हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुल्लरवाला निवासी युवक को 14 सितंबर अंबाला के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। उस समय युवक को बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। इसके अलावा कोई पुरानी बीमारी नहीं थी। युवक ने उपचार के दौरान बुधवार देर रात को दम तोड़ दिया। जिले में इस माह अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मौत 60 साल से ज्यादा उम्र के कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले में वीरवार को डॉक्टर समेत 9 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 2090 हो गई है। इसके अलावा 60 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कबीर बस्ती निवासी 35 वर्षीय महिला, अशोक नगर निवासयी 38 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इसके अलावा रतिया नागरिक अस्पताल के पूर्व एसएमओ और तत्कालीन सलाहकार चिकित्सक संक्रमित मिला है। इसके अलावा 38 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। फतेहाबाद के रेगर बस्ती में 24 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

जानिए अब तक कहां कितने केस मिले
क्षेत्र केस
फतेहाबाद 537
टोहाना 364
रतिया शहरी 313
रतिया ग्रामीण 183
भट्टूकलां 183
बड़ोपल 65
भूना 195
जाखल 250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed